back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

बिहार में गया-औरंगाबाद सीमा पर ID ब्लास्ट,एक की मौत, विस्फोट में कई फीट ऊपर हवा में उड़ चिथड़े हो गए शव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में गया-औरंगाबाद जिले की सीमा के नक्सल प्रभावित लंगुराही-पचरूखियां के दुर्गम जंगली इलाके में आज माओवादियों की ओर से प्लांटेड आईइडी बम के विस्फोट कर जाने से एक चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

औरंगाबाद के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गया-औरंगाबाद की सीमा पर सागरपुर के पास यह घटना घटी है। मृतक की पहचान गया जिले के छ्करबंधा थाना के तारचुआं गांव निवासी कईल भुईयां (52वर्ष) के रूप में की गई है। शव को चुनकर परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कईल जंगल में मवेशी चरा रहा था। वही जंगल में ही महुआ चुनने के दौरान नक्सलियों की ओर से प्लांटेड आईइडी बम पर उसका पैर चला गया। जिसके ब्लास्ट करने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

विस्फोट के बाद शव कई फीट ऊपर हवा में उड़ गया और उसके चिथड़े उड़ गये।घटना के बाद आसपास से जुटे सैकड़ो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

एसपी ने बताया कि नक्सलियों की ओर से आईईडी बम पुलिस और सुरक्षा बलों को टारगेट कर प्लांट किया गया था। उन्होंने स्वीकार किया था कि इलाके में और भी आईइडी बम प्लांटेड हो सकते हैं। इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। मौके पर बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। पुलिस चप्पे चप्पे पर सर्च कर आईइडी बमों की खोज में लगी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

OnePlus Smartphones: 2026 में 45,000 से कम के दमदार OnePlus स्मार्टफोन्स, क्या बदलेंगे बाजार का रुख?

OnePlus Smartphones: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा से ही नई टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस...

T20 World Cup 2026: गजब का रोमांच! दो सुपर ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रन से हराया

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 विश्व कप 2026...

Shah Rukh Khan: इन 8 रोमांटिक फिल्मों ने सिखाया सच्चा प्यार, DDLJ ही नहीं… लिस्ट में और भी हैं!

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के किंग खान, जिन्हें सिर्फ रोमांस किंग नहीं बल्कि...

Luxury Car: अभिषेक शर्मा की नई रफ्तार, मैदान के बाहर भी मचाया जलवा!

Luxury Car: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे अभिषेक शर्मा सिर्फ मैदान पर ही नहीं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें