spot_img

Bihar News : स्कूलों की टाइमिंग में फिर बदलाव, अब पौने 11 बजे तक ही School, बुधवार से 10:45 तक ही खुलेंगे स्कूल

spot_img
- Advertisement -

बिहार में लगातार बढ़ते तापमान और पड़ रही गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में फिर से बदलाव किया है। अब सभी स्कूल 10 बजकर 45 मिनट तक ही खुले रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य और जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावनाओं को देखते हुए पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं।

- Advertisement -

डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार बुधवार यानी 27 अप्रैल से राज्य के प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित सभी स्कूल अब 10 बजकर 45 मिनट तक ही खुले रहेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा समेत पूरा बिहार गदगद, सरकार ने मेलों के लिए खोले खजाने! दिए 8.24 करोड़, आपके शहर में भी होगा आयोजन? जानिए

डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आइसीडीएस सहित सभी अनुमंडल दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में पार्क के विरोधियों पर भू माफिया होने का आरोप! क्या होटल बचाने की है साजिश?

जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक स्कूलों के खुलने का टाइम था, जिसे अब पौने 11 बजे तक खुला रखने का निर्देश पटना जिलाधिकारी ने दिया है। यह नई व्यवस्था 27 अप्रैल से लागू होगी और गर्मी की छुट्टी तक प्रभावी रहेगी।

राज्य के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया है। सोमवार को भी पटना का तापमान 42 डिग्री के पास रहा। सुबह 10 बजे से ही लू भरी हवा चलने लगती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis