spot_img

बड़ी खबर: शराब तस्करी में जेल में बंद विचाराधीन कैदी रामकुमार झा की मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार के समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां के सदर अस्पताल में इलाजरत एक विचाराधीन कैदी खानपुर थाना क्षेत्र के सोभन गांव निवासी राम कुमार झा की मौत हो गई। राम कुमार शराब तस्करी में धराया था। इस कारण वह समस्तीपुर जेल में बंद था। इसकी अचानक से तबीयत बिगड़ी और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, आज सुबह उसकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राम कुमार झा को शराब की हेराफेरी में पुलिस ने दबोचा था। अचानक से उसकी शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। उसे लेकर प्रशासन सदर अस्पताल पहुंचा जहां आज सुबह शौचालय जाने के दौरान उसकी तबीयत और बिगड़ गई। वह वहीं गिर गया और उसकी फिर मौत हो गई।

- Advertisement -

चिकित्सकों ने बताया कि रामकुमार बहुत ही ऐनिमिक था। उसके शरीर में पहले से ही खून की कमी की शिकायत थी। अस्पताल आने के बाद उसे खून की कमी को देखते हुए तत्काल एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया था। इसके बाद मंगलवार को वह शौचालय में गिर गया जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। मगर, उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल प्रबंधन और कारा प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis