spot_img

पूर्व भारतीय ओपनर अरूण लाल याद हैं ना…66 वर्ष की उम्र में करने जा रहे 2 मई को दूसरी शादी, 28 साल छोटी है दुल्हन

spot_img
- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) के कोच अरुण लाल 66 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी की तैयारी में जुट गए हैं। अरुण लाल 38 साल की बुलबुल साहा से आगामी दो मई को शादी करेंगे।

- Advertisement -

क्रिकेट छोड़ने के बाद अरुण लाल बंगाल क्रिकेट टीम के कोच हैं। लंबे समय तक कमेंट्री भी करते रहे थे। हालांकि 2016 में उन्हें कैंसर हुआ था जिसके बाद कमेंट्री छोड़ दी थी लेकिन इलाज के बाद उन्होंने कैंसर को मात देकर बंगाल टीम की कोचिंग की कमान संभाली थी। क्रिकेट करियर में 16 टेस्ट और 13 वनडे मैच खेलने वाले अरुण लाल ने टेस्ट में 729 और वनडे में 122 रन बनाए हैं। अब उनकी दूसरी शादी खेल जगत में कौतूहल बनी हुई है।

- Advertisement -

बुलबुल उनसे उम्र में 28 साल छोटी हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी का फैसला लिया है। दो मई को कोलकाता के एस्प्लानेड में स्थित पीयरलेस होटल में दोनों की शादी होगी। पूर्व भारतीय ओपनर अरूण लाल याद हैं ना...66 वर्ष की उम्र में करने जा रहे 2 मई को दूसरी शादी, 28 साल छोटी है दुल्हनइसका आमंत्रण पत्र सामने आया है जिसमें लिखा है कि बुलबुल और अरुण लाल अपनी शादी के रिसेप्शन में आपको आमंत्रित कर रहे हैं। दोनों की शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। दोनों की कई सारी तस्वीरें भी फेसबुक, ट्विटर और अन्य प्लेटफार्म पर वायरल हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर रहे अरुण लाल का जन्म अगस्त 1955 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उन्होंने पहली शादी रीना से की थी लेकिन दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे। रीना फिलहाल बीमार भी रह रही हैं और खबर है कि अरुण ने दूसरी शादी करने से पहले उनसे सहमति भी ली है। अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही सगाई की थी, जबकि लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis