back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

सीओ बसंत कुमार और थानाध्यक्ष के कई ठिकानों पर EOU की रेड, अकूत संपत्ति का खुलासा

spot_img
- Advertisement -

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नीतीश सरकार लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने एक थानाध्यक्ष और एक अंचलाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं, ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारी कृपाशंकर साह के आवास पर छापेमारी में मिले अहम सुराग, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बालू के अवैध खनन मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। ईओयू सूत्रों के अनुसार, बालू के खेल में अभी करीब दो दर्जन अफसर और हैं, जिनके ठिकानों पर छापेमारी हो सकती है। फिलहाल ईओयू के अधिकारी इनकी संपत्ति का आंकलन कर रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम लगातार भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। इसी सिलसिल में बुधवार की सुबह ईओयू की टीम ने एक बार फिर से बालू के अवैध खनन से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दो भ्रष्ट अफसरों के ठिकानों पर की छापेमारी की है।

- Advertisement -

औरंगाबाद के बारुण के पूर्व सीओ के बसंत कुमार के वैशाली के लालगंज स्थित पैतृक निवास के साथ-साथ पटना के ठिकाने पर भी रेड की गई है। पूर्व सीओ के पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के भट्टाचार्या रोड के उनके बड़े भाई के घर पर ईओयू की टीम ने दबिश दी है।

औरंगाबाद के बारुण के तत्कालीन अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय और भोजपुर के अजीमाबाद के तत्कालीन थानाध्यक्ष कृपाशंकर साह के ठिकानों पर छापेमारी रेड की गई है। औरंगाबाद के बारुण के तत्कालीन सीओ के वैशाली के लालगंज और पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के मकान में ईओयू की टीम ने दबिश दी है। वहीं थानाध्यक्ष के बेगूसराय पुलिस केंद्र के पास स्थित पैतृक आवास और राम कृष्णा नगर स्थित आवास की तलाशी ली जा रही है।

सीओ बसंत कुमार राय के वैशाली जिला स्थित युसूफपुर और पटना के भट्टाचार्य रोड वेस्ट पटेल नगर के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। उनके खिलाफ आय से 119 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में इओयू ने मामला दर्ज किया था।

भोजपुर जिले के अजीमाबाद में थानाध्यक्ष रह चुके कृपा शंकर साह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की। कृपा शंकर साह पर बालू के अवैध खनन के साथ अन्य गैरकानूनी काम में शामिल होने के आरोप पर कार्रवाई हो रही है। कृपाशंकर शाह के बेगूसराय में उनके पैतृक आवास पर छापेमारी का काम सुबह से जारी है। उनका पैतृक आवास बेगूसराय पुलिस केंद्र के ठीक सामने है।

यह भी पढ़ें:  बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर

इसके साथ पटना में रामकृष्णा नगर इलाके के अंदर उनके आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 के अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कृपा शंकर साह के पास आय से 54 फ़ीसदी से ज्यादा अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला पाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Patna NEET Student Death Case: हॉस्टल कांड में CBI पर उठे सवाल, मामा और वकील ने लगाए गंभीर आरोप

सीओ बसंत कुमार और थानाध्यक्ष के कई ठिकानों पर EOU की रेड, अकूत संपत्ति का खुलासाजानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने अवैध बालू खनन के मामले में भोजपुर जिला के अजीमाबाद थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष कृपा शंकर साह के बेगूसराय स्थित आवास पर छापेमारी किया है। बेगूसराय के अलावा कृपा शंकर साह के रामकृष्ण नगर पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी किया गया है। बेगूसराय में चार घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी में क्या कुछ मिला है, इस संबंध में टीम के अधिकारियों ने अभी कुछ नहीं बताया है।

कृपा शंकर साह के आवास से आर्थिक अपराध इकाई की टीम को निवेश के कई बड़े सबूत मिले हैं। आभूषण, जमीन, मकान के साथ-साथ बैंक सहित श्रोत में आय से अधिक अन्य निवेश का भी पता चला है, सबूतों का बंडल टीम अपने साथ ले गई है।

जानकारी के अनुसार जुलाई 2020 में कृपा शंकर साह को भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना में थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया था। इसके बाद यह भी भोजपुर में चल रहे सोन के बालू के खेल में शामिल हो गए।

मामला का खुलासा होने के बाद जुलाई 2021 में इनका स्थानांतरण मुजफ्फरपुर का दिया गया। लेकिन जांच में कई खुलासा होने के बाद बालू के इस खेल में भोजपुर के तत्कालीन एसपी राकेश कुमार दूबे एवं सदर डीएसपी पंकज रावत सहित सात तत्कालीन थानाध्यक्ष पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:  Rohini Acharya ने PM Modi को बताया 'फोटोजीवी प्रधान', डॉलर और गैस सिलेंडर पर घेरा, मचा सियासी बवाल

उसी मामले में जांच पड़ताल चल रही थी, जांच में पुष्टि होने के बाद कृपा शंकर साह के खिलाफ 25 अप्रैल 2022 को आर्थिक अपराध इकाई की ओर से मामला दर्ज किया गया तथा आज पैतृक निवास बेगूसराय तथा पटना के रामकृष्ण नगर स्थित आवास पर छापेमारी की गई।

बालू के अवैध खनन तथा अवैध कारोबार के साथ-साथ अन्य गैरकानूनी काम में शामिल होने को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने कृपा शंकर साह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कृपा शंकर साह के पास आय से 54.14 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला पाया जा चुका है। उसके बाद आज हुई छापेमारी में कितनी ज्यादा संपत्ति मिली है, इसके खुलासे का इंतजार किया जा रहा है। इधर, बुधवार की सुबह लोहिया नगर स्थित कृपा शंकर साह के आवास के समीप बाहर की गाड़ी तथा प्रशासनिक गतिविधि देखकर अचानक लोग चौंक गए।

बाद में जब पता चला कि अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापा मारा है तो तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गीले स्मार्टफोन डैमेज से कैसे बचें? चावल वाले जुगाड़ से पहले जानें ये जरूरी बातें

Smartphone Damage: बारिश के मौसम में स्मार्टफोन का भीगना एक आम समस्या है, लेकिन...

IPL 2026 से पहले ‘हिटमैन’ Rohit Sharma का जलवा, मुंबई इंडियंस के इवेंट में थिरके

Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के महासंग्राम का बिगुल बजने वाला है,...

भारतीय सड़कों का नया किंग: Tata Punch और Hyundai Exter में कौन बेहतर?

Tata Punch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में हलचल मची हुई है, जहां...

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के अभ्यास मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का तूफान!

IPL 2026: आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है और इससे पहले ही क्रिकेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें