spot_img

Motihari को एक साथ दो-दो ऐतिहासिक सौगात, मिला 2000 क्षमता के नए प्रेक्षागृह के साथ नया सुसज्जित खेल भवन, Hit है CM नीतीश DM शीर्षत कपिल अशोक की जोड़ी

spot_img
- Advertisement -

पूर्वी चंपारण जिले को गुरुवार एक नहीं दो-दो ऐतिहासिक सौगात मिली है।जिला मुख्यालय स्थित कचहरी रोड में करीब 2000 क्षमता वाले नवनिर्मित प्रेक्षागृह (गांधी स्मृति भवन) के साथ नया सुसज्जित खेल भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वीडियो काॉफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन कर मोतिहारी के जनता को समर्पित किया है।

- Advertisement -

इन भवनों के उद्घाटन के साथ अब यहां गतिविधियां शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से किये गये उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय स्तर मोतिहारी के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में जिला के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार, बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल के साथ जिले के सभी विधायक व विधान पार्षद,जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक,पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष व अन्य अधिकारियों उपस्थित थें।

- Advertisement -

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने बताया
कि मुख्यमंत्री पटना ने वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से दोनों भवनों का उद्घाटन किया है। इन भवनों की जरूरत लंबे समय से जिले वासी महसूस कर रहे थे।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि गांधी स्मृति भवन की क्षमता दो हजार लोगों के बैठने की है। 44 करोड़ की लागत से गांधी स्मृति भवन का निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। भवन को भव्य रूप से संवारने के लिए लॉन पार्किंग के साथ सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री के ऊपर कांटेदार वायर लगाए गए हैं। परिसर में पार्क का सौंदर्यीकरण किया गया है।

वहीं दो जनरेटर सेट,रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था,एयर कंडीशन, रोज गार्डन,बड़ा फ्लैग,लाइटिग आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

कलरफुल लाइटिग से भवन को और आकर्षक बनाया गया है।इसी के समीप भव्य खेल भवन का निर्माण किया गया है। इस भवन के निर्माण पर सात करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।जहां से जिले में खेल की गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। उक्त भवन में खिलाडियों के लिए इनडोर अभ्यास करने की व्यवस्था के साथ इसमें जिम की भी व्यवस्था की गई है।जिसके लिए कई आधुनिक मशीनों की खरीदारी पर करीब 55 लाख रुपये खर्च किये गये है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Road Accident: दो छात्रों की मौत पर भड़का गुस्सा, परिजनों ने किया सड़क जाम

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर में दो मासूम स्कूली छात्रों की जान लेने वाले सड़क...

भागलपुर के मायागंज में Hospital Fire: घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, बड़ा हादसा टला

Hospital Fire: भागलपुर के मायागंज अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आई है। अस्पताल...

भागलपुर: JDU कार्यकर्ता के घर में आग, पेट्रोल छिड़ककर लगाई, CCTV फुटेज में कैद हुए नकाबपोश

JDU Worker House Fire: भागलपुर के सुल्तानगंज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।...

Darbhanga में ‘मानवता शर्मसार’ करने वाले अवैध नर्सिंग होम पर कब लगेगी लगाम? पढ़िए शर्मशार करने वाली रिपोर्ट

Darbhanga के बेनीपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना...