जदयू के राष्ट्रीय महासचिव का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
- Advertisement -
जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड जदयू के प्रभारी प्रवीण सिंह ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी प्रवीण सिंह ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
- Advertisement -
उन्होंने कहा कि इस्तीफा को लेकर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले चार वर्षों से जदयू में हूं।
पार्टी ने मुझे काफी इज्जत दी। इसके लिए मैं पार्टी का शुक्रगुजार हूं लेकिन मैं अपने आप को पार्टी के अंदर स्वाभाविक एवं सरल नहीं रख पा रहा हूं। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।
Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।