spot_img

दरभंगा के जाले में जमकर खूना-खच्चर, घर में घुसकर लूटपाट, दस महिला-पुरूष जख्मी

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय भटपोखरा के वार्ड एक में जमकर खूना-खच्चर हुआ है। मारपीट की इस घटना में दस महिला-पुरुष जख्मी हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी घायल जाले थाना क्षेत्र के नगर परिषद के भटपोखरा वार्ड 1 के बताए जाते हैं। एक पक्ष के घायल में तेतर दास का पुत्र अशोक दास नगेंद्र दास नगीना दास संगीता देवी रतन कुमार बबलू दास मंजू देवी सीतादेवी समेत आठ लोग हैं।
वहीं दूसरे पक्ष के विनय दास की पुत्री विभा देवी एवं संजय दास की पुत्री सुधा कुमारी बताई जाती है। सभी घायल का इलाज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विवेकानंद झा की देखरेख में किया जा रहा है।
इस मारपीट के मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जाले नगर परिषद क्षेत्र के भाटपोखरा वार्ड एक की नागेंद्र दास की पत्नी मंजू देवी ने प्राथमिकी में कहा है बीते बुधवार की रात साढ़े ग्यारह बजे रात को बिने दास के घर पर आधा दर्जन भोपा बांधकर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने से मना करने पर,अजय दास
लक्ष्मी दास, विने दास, विभा देवी समेत 10 महिला-पुरुष हमलावर ने उनके समेत उनके देवर-भैसूर के घर में हरबे हथियार के साथ घुसकर मारपीट कर सभी परिवार को गंभीर रूप से घायल कर बेहोश कर दिया।
वहीं घर में रखा सभी गृहोपयोगी सामग्री को क्षतिग्रस्त करते हुए पेटी बॉक्स उठाकर ले गया,जिसमे एक भर सोना का जेवर 30 भर चांदी का जेवर व नकद 30 हजार रूपया  एवम जमीन संबंधित कागजतो व कीमती कपड़ा आदि था को उठाकर ले गया।
वहीं, दूसरी ओर बिने दास की पुत्री विभा देवी ने अशोकदास समेत आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, प्राथमिकी में आरोप है कि उसके भाई के शादी के अवसर पर महिलाओं की ओर से लाउडस्पीकर पर गीत गाया जा रहा था।
इसी बीच अशोकदास आकर गाली गलौज करते हुए लाउडस्पीकर बंद करने को कहा जहां दोनों पक्ष में विवाद के बीच मारपीट हुई जिसमें उसके ऊपर तेज धारदार से हमला कर घायल कर दिया उसे बचाने जब संजय दास की पुत्री गई तो उसे भी घायल कर दिया।
इसी बीच अशोक दास नगेंद्र दास नगीनादास मंजू देवी रतनदास सीतादेवी समेत आठ आरोपी ने उसके घर में घुसकर पेटी बक्सा ले भागा जिसमे शादी के लिए 1 भर सोना एवम चांदी।का जेवर एवम कीमती कपड़ा था।
थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने कहा है कि दोनो पक्ष से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है घटना के बाबत अग्रेतर कार्रवाई की जा रहा है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।