spot_img

पुलिस की तुलना कुत्तों से करना कुत्तों का अपमान है## पुलिस को तनख्वाह क्यों दिया जा रहा है…उससे अच्छा कई कुत्ते पाल लेना?

spot_img
- Advertisement -

श्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक घटनाओं में पुलिस की भूमिका पर पहले ही सवाल उठाए जा चुके हैं। ऐसे में माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने गैर जिम्मेदार पुलिस की तुलना कुत्तों से कर विवाद खड़ा कर दिया।

- Advertisement -

रविवार को उन्होंने उस विवाद को और बढ़ा दिया है। रविवार को रामपुरहाट में एक पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा कि मैंने कुत्ते के साथ पुलिस की तुलना करके कुत्ते का अपमान किया है। सलीम की इस टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया।

- Advertisement -

दरअसल शनिवार को दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर में उन्होंने कहा था कि पुलिस को तनख्वाह क्यों दिया जा रहा है? पुलिस का काम दलाली करना है। उससे अच्छा कई कुत्ते पाल लेना होता। कुत्तों को प्रशिक्षित किया जाता है। वे सूंघ सकते हैं और सही जगह पर जा सकते हैं।

- Advertisement -

इससे साफ हो जाएगा कि वारदात कहां हो रही है। कुछ एसपी को हटा कर और कुछ विदेशी कुत्तों को लाकर ट्रेनिंग दी जाए। सेलिम ने विभिन्न घटनाओं की जांच में पुलिस की दक्षता पर सवाल उठाया। जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है।

इस बीच रविवार को वह रामपुरहाट पहुंचे थे। राज्य में राजनीतिक हत्याओं पर जिला समिति के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। मंच पर भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि मैं आमतौर पर किसी को बुरा नहीं कहता। बोलने पर खुद अच्छा नहीं लगता। हालांकि, मैंने कल कहा था कि पुलिस को तनख्वाह ना देकर कुत्ते पाले जाए। लेकिन अब मैं बोलता हूं मैंने ऐसा कहकर कुत्तों का अपमान किया है क्योंकि, अगर कुत्ते को प्रशिक्षित किया जाएगा, तो वे अपराधी को ढूंढ और पहचान सकेंगे। ना कि मुख्यमंत्री के सामने खड़े होकर यह पूछेंगे कि कौन-सा केस किस रास्ते पर सजाना है।

उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने उपहास किया, “तोजो के कुत्ते के रूप में नेताजी का अपमान करने वालों से यही उम्मीद की जाती है। माकपा के समय में पुलिस गुलाम हो गई थी। क्या उन घटनाओं को भूल गए हैं?”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी चिंता है : क्यों बदला बिहार में मौसम का स्वभाव! IMD की बड़ी स्टडी से खुलेंगे जलवायु परिवर्तन के राज

Bihar Climate Change: बिहार में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को देखते हुए IMD ने एक विशेष वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया है। पिछले 20 साल में 13 बार कम बारिश, 'झपसी' का गायब होना और#BiharClimateChange,#IMDStudy,#BiharMonsoon

बिहार में मुहर्रम पर बड़ा फैसला: बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-भड़काऊ गाने बैन, जानें मुख्य सचिव प्रत्यय, DGP विनय ने बताया -क्या हैं नए...

Bihar Muharram: मुहर्रम 2026 से पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिना लाइसेंस जुलूस, डीजे और भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी DM-S#BiharMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert