spot_img

Update: महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे शिवसेना के बागी Eknath Shinde, भाजपा के Devendra Fadnavis का नया दांव, खुद बनें 12वां खिलाड़ी

spot_img
- Advertisement -

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) आज शाम 7 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह बात अब से कुछ घंटे पहले की थी। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार, शिंदे बनेंगे सीएम। यह देवेंद्र का नया दांव है।

- Advertisement -

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फडणवीस शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा करेंगे। इसके बाद फडणवीस मीडिया को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि फडणवीस की जगह इसबार शिंदे ही सीएम की शपथ लेंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेस में ये ऐलान किया। फडणवीस ने बताया कि आज साढ़े 7 बजे शिंदे का अकेले का शपथग्रहण होगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ शिंदे ही शपथ सीएम पद की शपथ लेंगे और मैं सरकार से बाहर रहुंगा। फडणवीस ने कहा कि सरकार अच्छे से चले ये मेरी कोशिश होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

महाराष्ट्र के सीएम की घोषणा के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा, ” हमने जो फैसला लिया है उस बारे में आप सब जानते हैं। मैं पहले भी बोल चुका हूं कि बालासाहेब का हिंदुत्व, उनकी भूमिका और विधायकों के विकास कार्य करने के लिए हम आगे बढ़ रहे।” शिंदे ने कहा कि दो तिहाई से ज्यादा लोग हमारे साथ हैं और 50 से विधायक हम सबके साथ हैं। पिछले कुछ दिनों से ढ़ाई साल में जो हुआ वो आप जानते है। सीएम ठाकरे को हम अपनी परेशानी बताते थे, मैंने भी कई बार उनसे चर्चा की थी।

शिंदे ने आगे कहा कि 39 हम और 11 निर्दलिय विधायक जब अलग फैसला लेते हैं तो समझना चाहिए था। बड़े पैमाने पर 50 लोग साथ आते, वो लोग मुझे अपनी समस्याएं बताते। हमने ये निर्णय राज्य के हित में जनता की उम्मीदें पूरी करने के लिए लिया है। उन्होंने कहा कि फडणवीस साहब ने जो फैसला लिया, 120 विधायकों की ताकत उनके पास थी, फडणवीस सीएम पद ले सकतें थे लेकिन उन्होंने बाल ठाकरे के शिवसैनिक को इस पद के लिए चुना, इसके लिए शुक्रिया।

एकनाथ शिंदे ने कहा, “देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी के पास 120 लोग हैं। मुख्यमंत्री पद संख्याबल के आधार पर वो ले सकते थे लेकिन उन्होंने बड़े दिल से बालासाहेब के शिवसैनिक को मुख्यमंत्री बनाया। मैं मोदीजी, अमित शाह, देवेंद्र जी धन्यवाद व्यक्त करता हूं। ये पद किसी लालसा में नहीं हुआ, मैंने भी कोई पद नही मांगा था। हम राज्य को विकास की तरफ ले जाएंगे। देवेंद्र बड़े दिल के व्यक्ति हैं। मंत्रिमंडल में न होते हुए उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

शिंदे ने आगे कहा कि हमने मन में कोई स्वार्थ नहीं रखा। हमारा बीजेपी के साथ नैचुरल गठबंधन था। विधायकों ने आगे के चुनाव को ध्यान में रख बीजेपी के साथ जाने की बाते कही। एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं भी सरकार में काम कर रहा था पर राज्य के हित मे कुछ नहीं हो रहा था। महाविकास आघाड़ी में कुछ फैसले हुए उसका स्वागत है पर वैचारिक मतभेद से हम कुछ मामलों पर आगे नही बढ़ सकते थे। उन्होंने कहा कि राज्य के हित और भविष्य की दृष्टि से जो कुछ हो रहा था, MVA की वजह से हम कुछ फैसले नहीं ले पा रहें थे।

यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

शिंदे ने आगे कहा कि 50 विधायकों ने बालासाहेब और धर्मवीर दिघे की भूमिका को आगे ले जाने का काम  किया। उन्होंने विश्वास जताया, उनका शुक्रिया। 120 और 50, आज 170 की ताक़त है, आगे और भी जुड़ेंगे। मोदी सरकार की ताकत खड़ी रहेगी तो हमारी राह में कोई अड़चन नहीं आएगी।

फडणवीस बोले, मैं सरकार से रहूंगा बाहर
राज्यपाल से मिलने के बाद  देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सरकार से बाहर रहूंगा पर सरकार ठीक से चले ये मेरी जिम्मेदारी होगी। मुझे उम्मीद है कि फिर से हिंदुत्व विचारों की, बालासाहेब के विचारों की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा, “मुझे विश्वास है कि विकास, ओबीसी आरक्षण और अन्य विषय को वो आगे ले जाएंगे और सभी को न्याय देंगे।

इससे पहले का घटना क्रम भी पढ़ें, इसमें बताया गया था कि फडणवीस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दो चरणों में होगा। पहले फडणवीस और शिंदे शपथ लेंगे। विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

राजनीति में आने से पहले मॉडलिंग करते थे फडणवीस

साल 2006 में फडणवीस नागपुर में एक कपड़े की दुकान पर मॉडल के रूप में काम करते थे। उन्हें इसमें काफी सफलता भी मिली थी।उनके बचपन के दोस्त और फोटोग्राफर विवेक रानाडे ने उन्हें मॉडलिंग के लिए प्रोत्साहित किया था। हालांकि, उन्होंने लॉ कॉलेज नागपुर से स्नातक की डिग्री हासिल की थी, लेकिन कभी कोर्ट में प्रेक्टिस नहीं की।उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में भी डिग्री हासिल की और कई अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा भी लिया है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे ही महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही एकनाथ शिंदे सूबे के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक भाजपा खेमे से कुल 28 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें आशीष शेलार, सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर नेता हो सकते हैं। इसके अलावा 13 मंत्री पद एकनाथ शिंदे कैंप को मिल सकते हैं। इनमें 8 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा 5 लोगों को राज्य मंत्री के पद दिए जा सकते हैं। मगर यह भी फिलहाल होता नजर नहीं आ रहा। दरअसल 2 जुलाई से हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।

इससे पहले खबरें थीं कि फडणवीस कल सीएम पद संभाल सकते हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया। भाजपा के पास कुल 106 विधायक हैं, जबकि एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना के बागियों और निर्दलीय विधायकों समेत कुल 49 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।

आज ही एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे थे और फिर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर पहुंचे थे। फिर दोनों एक साथ ही राज्यपाल से मिलने के लिए निकले। एकनाथ शिंदे गोवा से अकेले ही आए हैं, जबकि अन्य बागी विधायक अब भी वहां के ताज होटल में ठहरे हुए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चंदा चोरी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, चंपत राय समेत 2 बड़े अधिकारियों ने छोड़ा पद, 8 गिरफ्तार!

Ram Mandir Chanda Chori: अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया#RamMandirAyodhya,#ChandaChori,#YogiAdityanath

खुशखबरी! 30 जून से सीवान सदर अस्पताल में शुरू हो रहा ICU, अब नहीं जाना पड़ेगा पटना

Siwan ICU: सीवान के मॉडल सदर अस्पताल में 4 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू 30 जून से शुरू हो जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को पटना रेफर करने की जरूरत कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर#SiwanNews,#BiharHealth,#SadarHospital

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख हुई तय! 462 पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड इस दिन

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब होगी परीक्षा और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड।#BiharPoliceASI,#BPSSCBihar,#ExamDate2026

BREAKING: मोदी कैबिनेट में नीतीश कुमार की एंट्री? धर्मेंद्र प्रधान पर संकट, बड़े फेरबदल…

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में इसकी तारीख और शामिल होने वाले नामो#Cabinet,#ModiCabinet,#NitishKumar