spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को आएंगे पटना

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दी। विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को पटना पहुंचेंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को बिहार दौरे पर आएंगें। राजधानी पटना में जुलाई के दूसरे महीने में प्रधानमंत्री का दौरा होने के कयास लगाए जा रहे थे। 12 जुलाई को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का समापन है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी शिरकत करेंगे।

- Advertisement -

विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था। सिन्हा के मुताबिक प्रधानमंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Vidyapati Statue जाले में विद्यापति की प्रतिमा तोड़ी, भड़के लोग ! पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने किया था। विधानमंडल परिसर में शताब्दी स्मृति स्तंभ का निर्माण भी हो रहा है।

बिहार विधानसभा प्रशासन पीएमओ से मंजूरी का इंतजार कर रहा था। पीएमओ के शेड्यूल के अनुसार कार्यक्रम की तारीख में बदलाव की भी संभावना थी। मगर, अब सबकुछ साफ हो गया है। विधानसभा प्रशासन प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गया है। संभावित यात्रा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को अहम बैठक की। उन्होंने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य आला अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी से जुड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  Bihar STET 2026: शिक्षक बनने का सपना? आज रात 11:55 तक ही कर सकते हैं आवेदन, चूकें नहीं मौका!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Panchayat Election पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: इंजीनियरिंग सेल का गठन, परिसीमन की नई व्यवस्था | CM Samrat ने क्या कहा – ...

Bihar Panchayat Election: बिहार में अगले पंचायत चुनाव परिसीमन के बाद ही होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'ग्राम संसद' कार्यक्रम में यह बड़ी घोषणा की है। #BiharPanchayatElection,#SamratChaudhary,#BiharNews

Bihar STET 2026: शिक्षक बनने का सपना? आज रात 11:55 तक ही कर सकते हैं आवेदन, चूकें नहीं मौका!

Bihar STET 2026: बिहार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज, 22 सितंबर 2026, रात 11:55 बजे समाप्त हो रही है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार तुरंत अपना फॉर्म जमा #BiharSTET,#TeacherRecruitment,#BSEB

Darbhanga News केवटी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, गंगधारेश्वर मंदिर में त्रिशूल स्थापना के साथ उमड़ी भक्तों की भीड़

Kewati News: केवटी के गंगधारेश्वर महादेव मंदिर में त्रिशूल स्थापना के साथ विशेष पूजा-अर्चना हुई। 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा, भक्तों ने सुख-शांति की कामना #KewatiNews,#GangadhareshwarTemple,#BiharDevotion

Bhagalpur Boxing भागलपुर में पहली बार बॉक्सिंग का महासंग्राम! अब इंटरनेशनल रिंग में दिखेंगे बिहार के मुक्केबाज?

Bhagalpur Boxing: भागलपुर में पहली बार इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग के तहत 'बॉक्सिंग मेमोरियल चैंपियनशिप 2026' का फर्स्ट सिलेक्शन ट्रायल हुआ। सांसद अजय मंडल ने उद्घाटन किया, जिसका #BhagalpurBoxing,#BiharSports,#YouthEmpowerment