spot_img

Tanishq Showroom Salesgirl Neha Murdered : बहन की सौतन बनने के चक्कर में हुई तनिष्क सेल्स गर्ल नेहा की हत्या, रिश्तेदारों के बीच उलझे प्रेम संबंध, पति को छोड़कर चचेरे बहनोई से अवैध संंबंध, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो का नशा, ब्लैक मेलिंग में हुई मर्डर

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय पुलिस ने चर्चित हत्याकांड तनिष्क शोरूम के सेल्सगर्ल नेहा की हत्या का खुलासा कर दिया है। रिश्तेदारों के बीच उलझे प्रेम संबंध और ब्लैक मेलिंग के चक्कर में नेहा की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने नेहा की चचेरी बहन निशा तथा निशा के देवर कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल एक आरोपी की तलाश जारी है। यह जानकारी एसपी योगेन्द्र कुमार ने सोमवार को दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,बेगूसराय में तनिष्क शोरूम की सेल्स गर्ल्स नेहा के हत्याकांड का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने सेल्सगर्ल की छोटी बहन और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। सेल्स गर्ल नेहा की हत्या प्रेम प्रसंग, छोटे बहनोई से अवैध संबंध और ब्लैक मैलिंग की वजह से हुई थी।

- Advertisement -

दरअसल 11 जून की रात शोरूम से काम कर लौटने के दौरान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर चौक के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्स गर्ल नेहा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में नेहा की छोटी बहन निशा कुमारी और निशा कुमारी के देवर कन्हैया कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

एसपी ने बताया कि नेहा का संबंध अपने चचेरे बहनोई नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम निवासी सोनू से था, बहनोई भी दोनों को साथ रखने के लिए तैयार था। पति से अलग रह रही सेल्स गर्ल नेहा अपनी बहन निशा के साथ सौतन के रूप में रहना चाहती थी, जो निशा को बर्दाश्त नहीं था।

नेहा की छोटी बहन का प्रेम संबंध निशा के देवर कुंदन के साथ चल रहा था। लेकिन अपनी छोटी बहन के प्रेम संबंध का विरोध कर रही थी। नेहा को उसकी बहन एवं प्रेमी कुंदन के प्रेम संबंध के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो हाथ लग गए थे, इसके सहारे वह कुंदन पर अपनी छोटी बहन से शादी करने का दबाव बना रही थी। Tanishq Showroom Salesgirl Neha Murdered : बहन की सौतन बनने के चक्कर में हुई तनिष्क सेल्स गर्ल नेहा की हत्या, रिश्तेदारों के बीच उलझे प्रेम संबंध, पति को छोड़कर चचेरे बहनोई से अवैध संंबंध, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो का नशा, ब्लैक मेलिंग में हुई मर्डर शादी नहीं करने पर वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। इसको लेकर नेहा ने कुछ लोगों से कुंदन की पिटाई भी कराई थी। इधर निशा अपने बहन सेल्सगर्ल नेहा को किसी भी तरह अपने सौतन के रूप में नहीं देखना चाह रही थी, जिसके कारण निशा ने कुंदन के साथ सब कुछ तय करके नेहा की हत्या का प्लान तैयार कर दिया।

11 जून की रात करीब दस बजे नेहा जब तनिष्क शोरूम से ड्यूटी कर स्कूटी से अपने घर आनंदपुर लौट रही थी, इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले बाइक पर सवार कुंदन एवं कर्ज में डूबे उसके एक साथी अपराधी ने नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी अमित कुमार एवं लोहिया नगर थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

एसपी ने बताया कि हत्या के बाद नेहा की मां रिंकू देवी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम लगातार जांच कर रही थी। नेहा के मोबाइल से मिले चैटिंग के आधार पर शहर के कई हाईप्रोफाइल लोगों से पुलिस की टीम ने पूछताछ किया था।

जांच के दौरान 23 मई को नेहा का प्रेमी बहनोई सोनू कुमार शराब के नशे में नयागांव थाना पहुंच गया। जहां की पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा हत्या का कारण पति को छोड़कर बहन की सौतन बनने का नशा, प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग का उलझा जाल निकला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Land Registry! बिहार में 17 अगस्त से जमीन की रजिस्ट्री सीधे WhatsApp पर, नहीं पड़ेगी ऑफिस जाने की जरूरत

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री अब और आसान होगी। 17 अगस्त से राज्य के 90 रजिस्ट्रेशन ऑफिसों में पेपरलेस सिस्टम लागू होगा, जिससे डिजिटल डीड सीधे WhatsApp पर मिलेगी#BiharNews,#LandRegistryBihar,#DigitalDeed

पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाली खबर: तृणमूल कांग्रेस की दफ्तर में फंदे से लटकी मिली पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की लाश, मिला...

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का शव रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल स#WestBengalNews,#AshishBandyopadhyay,#TMC

UGC NET जून 2026 आंसर-की जारी, जानिए कैसे करें चेक और आपत्ति दर्ज, कहीं चूक न जाएं मौका!

UGC NET Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।#UGCNet,#NTA,#AnswerKey

समस्तीपुर वालों की बल्ले-बल्ले! पटना से सीधी नाइट ट्रेन को मिली मंजूरी, अब रात की यात्रा होगी आसान

Bihar Train News: समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी! पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच नई रात्रिकालीन ट्रेन (03215/03216) को मंजूरी मिल गई है। सांसद शाम्भवी चौध#BiharTrainNews,#SamastipurRailway,#ShambhviChaudhary