

फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: जयनगर के गरही टोल में कटाव करती कमला नदी
जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। वर्षों बाद गरही टोल में कमला कटाव कर रही है। दो परिवारों का घर कटाव के चपेट में आ चुका है।वर्तमान में कटाव स्थल से करीब 60 फिट की दूरी पर 250 से अधिक पक्के, एसबेस्टस एवं फूस के घर हैं। जिस पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। यदि कटाव इसी रफ्तार से होता रहा तो गरही टोल के सैंकड़ों मकान नदी में समा सकते हैं।
भोला पासवान एवं विधवा महिला सुनीता देवी का मकान भी नदी के किनारे से करीब 60 फिट दूर पश्चिम की ओर था। नदी के दिशा में थोड़ा बदलाव आया तो नदी ापूर्व से थोड़ा पश्चिम की ओर मुड़ गई। गरही टोल के नजदीक पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण कटाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। विगत 10 दिनों में नदी ने करीब 60 फिट कटाव कर लिया है। जिसके चपेट में उक्त पीड़ित का घर आ गया।
300 मीटर तक एनसी क्रेट :
गांव को बचाने के लिए नदी में करीब 300 मीटर तक एनसी क्रेट वर्क किया जा रहा है। फ्लड कंट्रोल डिवीजन के सहायक अभियंता सतेंद्र प्रसाद राय ने बताया कि 300 मीटर तक एनसी क्रेट कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे कटाव पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
नदी के धारा का वेग अधिक होने से कटाव रोधी कार्य में थोड़ी दिक्कतें आ रही हैं। एनसी क्रेट से पहले कटाव को रोकने के लिए बम्पू रॉल का वर्क किया गया था। जो पानी के वेग के साथ ध्वस्त हो गया। उधर कमला के जल स्तर में लगातार उतार चढ़ाव जारी है।





