spot_img

दरभंगा के हायाघाट में द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में मना विजयोत्सव

spot_img
- Advertisement -
हायाघाट, देशज टाइम्स। शुक्रवार को हायाघाट भाजपा विधायक डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने हायाघाट प्रखंड के श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम कचहरी हवासा पर जनजातिय समुदाय के आदिवासी समाज से आने वाली महिला व झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में मिठाई बांटकर विजयोत्सव मनाया।
इस अवसर पर हायाघाट भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने के लिए उन्हे बधाई देते हुए कहा कि आज भारत के अंतिम पंक्ति के आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से “अंत्योदय” का संकल्प पूर्ण हुआ है एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक नई गाथा लिखी गई है।
दरभंगा के हायाघाट में द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में मना विजयोत्सव

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: प्रेम विवाह में लापता, Dowry Harassment का सनसनीखेज मामला, प्रेम विवाह के बाद शुरू हुई दहेज की खूनी मांग!

उन्होने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ _सबका विकास_और सबका विश्वास का नारा ही नहीं देती है, वरन इस संकल्प को पूरा भी करती है जिसका जीता जागता उदाहरण प्रधानमंत्री ने चरितार्थ किया है। इस पुनीत कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज पूरे देश में उत्सव का माहौल है, एवं इसी क्रम में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद हमलोग भी विज्योस्तव मना रहें हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: नवविवाहिता की हत्या, पढ़िए 7 लोभियों की क्रूरता का अंत...!
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव साह, पारसनाथ चौधरी, नवीन चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, पिंकू लालदेव, त्रिलोकनाथ राय, शिवशंकर सिंह, बैजू सरदार, प्रशांत मिश्रा,अजय मांझी, अमरनाथ राय के साथ साथ कई लोगो ने भी इसमें हिस्सा लेकर विजयोत्सव मनाया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...