spot_img

मधुबनी के झंझारपुर में लगी भीषण आग, दो लाख की संपत्ति राख, एक भैंस की मौत, दो झुलसे

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
झंझारपुर के ओझौल गांव में आवासीय सह मवेशी घर में आग लगने से 2 लाख की परिसंपत्तियों का नुकसान, एक भैंस की मौत, 2 झुलसे
3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
नही पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी
भैरवस्थान थाना क्षेत्र की घटना
फोटो: अगलगी के बाद ओझौल गांव में जले हुए घर

- Advertisement -

प्रदीप कुमार झा, झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। झंझारपुर प्रखंड के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में बीते सोमवार की देर रात्रि करीब 12:30 बजे अचानक आवासीय सह मवेशी घर में आग लगी। जिसमे मवेशी घर समेत अन्य तीन चार घर जलकर राख हो गए। वहीं एक भैंस के झुलसने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं, दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए।जिसका प्राथमिक इलाज पशु चिकित्सक के द्वारा घर पर ही किया जा रहा है। बता दें कि पीड़ित ओझौल गांव निवासी विनोद मुखिया और बुच्ची मुखिया दोनों सगे भाई हैं। इन दोनों का घर इस अगलगी में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया आग कि लपेटें इतनी तेज थीं कि भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

- Advertisement -

इतना ही नहीं ग्रामीणों की ओर से होंडा मशीन पंपिंग सेट तालाब में लगाया गया। जिससे करीब 3:30 घन्टे तक लगातार पानी की बौछार करने के बाद ही आग पर काबू पाया गया है। अगर मौका ए वारदात पर ग्रामीण इकट्ठा नहीं होते तो कई घरों के इसके चपेट में आने की संभावना थी।

समाचार संकलन किए जाने तक घटनास्थल पर कोई प्रशासनिक पदाधिकारी व स्थानीय थाना पुलिस नही पहुंची थी सिर्फ पशु चिकित्सक ही मौजूद थे। सीओ कार्यालय से भी कोई भी कर्मी जानकारी लेने नहीं पहुंचे थे।

पीड़ित परिजनों का कहना है कि आग लगने की सूचना दूरभाष से अधिकारियों को दे दी गई थी। हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। और प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए हर सम्भव सरकारी सहायता की मांग की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis