spot_img

मधुबनी में रात के अंधेरे में अवैध जगह पर अनलोड हो रहा था खाद…फिर क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
ट्रक समेत खाद को प्रशासन ने किया जब्त, अवैध जगह को भी किया सील
बीडीओ, कस्टम अधिकारी, पुलिस व एसएसबी ने की संयुक्त कार्रवाई
फोटो : हरलाखी में खाद के कागजात की जांच करते अधिकारी

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। बीडीओ कृष्ण मुरारी ने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बीते मंगलवार की रात कसेरा गांव में पुलिस, एसएसबी व कस्टम अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध जगह पर ट्रक से अनलोड हो रहे खाद को ट्रक समेत जब्त कर लिया और उस अवैध जगह को भी सील कर दिया।

- Advertisement -

बीडीओ ने जब्त खाद व ट्रक को हरलाखी थाना पुलिस के हवाले कर दिया और अवैध घर में ताला लगाकर सील भी कर दिया। ट्रक के साथ चालक व खलासी भी हिरासत में लिए गए हैं, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा है। बीडीओ ने बताया कि अवैध जगह पर खाद उतारा जा रहा था। जिसे जब्त कर कृषि विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 9 बजे नहरनियां पंचायत पैक्स गोदाम से करीब आधे किलोमीटर दूर अवैध जगह पर एक एस्बेस्टस के खाली पड़े घर में ट्रक से अनलोड किया जा रहा था। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को मिली। जिसके बाद प्रशासन ने उक्त जगह पर पहुंच कर ट्रक पर लदे 60 बोरी खाद को जब्त कर लिया। वहीं उस अवैध मकान में भी 60 बोरी खाद पाए गए, जिसे प्रशासन ने उस मकान के साथ सील कर दिया।

इस कार्रवाई में बीडीओ के साथ कस्टम अधिकारी अधीक्षक सुखदेव राम, थाना के एएसआई आरपी प्रसाद व एसएसबी जवान भी शामिल थे।बहरहाल, कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद बुधवार को बीएओ प्राणनाथ सिंह मामले की जांच करने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि नहरनियां पंचायत के पैक्स की ओर से उक्त स्थल पर 60 बोरी खाद उतारा गया था। जबकि ट्रक पर शेष बचे 60 बोरी खाद करुणा पंचायत पैक्स को भेजा जा रहा था। लेकिन नहरनियां पैक्स के द्वारा ट्रक से खाद को अवैध जगह पर क्यों उतारा जा रहा था, इसकी जांच कर रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। वरीय पदाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary

भोजपुर में न्याय की कवायद! यूपी-हरियाणा से आए कांग्रेस के दिग्गज, भरत तिवारी के परिवार से मिलकर क्या कहा? क्या राहुल गांधी भी आएंगे?

Bhojpur News: भोजपुर में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मिलने यूपी और हरियाणा से कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्#BhojpurNews,#BharatTiwari,#CongressBihar

भागलपुर में मां के सामने नदी में समा गईं दो बेटियां, चीखती रह गई मां, मशक्कत के बाद मिले शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में कटरिया नदी में स्नान के दौरान दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। मां किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन 12 और 4 साल की बच्चियां नदी की ते#BhagalpurDrowning,#BiharNews,#RiverAccident

बड़ी खबर! सहरसा को रेलवे देगा डबल तोहफा, सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन का रास्ता साफ, पटना से कोसी – पूर्णिया तक नाइट ट्रेनें!

Bihar Rail Project: सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन परियोजना को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। समस्तीपुर के रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संसदीय समिति की बैठक के बाद यह अहम#BiharRailProject,#SaharsaRailwayNews,#DRMJyotiPrakashMishra