spot_img

दरभंगा के बिरौल में आपसी वर्चस्व में भिड़े दो गुट, हवा में फायरिंग, पुलिस एक्शन में

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा/बिरौल, देशज टाइम्स टीम। बिरौल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। आपसी वर्चस्व को लेकर डुमरी जीरो माइल में उस समय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। एक गुट ने चार बार हवा में फायरिंग कर फरार हो गया।

- Advertisement -

इसमें एक 22 वर्षीय मो.आरसी जख्मी हुआ है, जिसे पीएचसी से डीएमसीएच रेफर किया गया है। इधर, डुमरी मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घटना एक चाय दुकान के समीप घटी है। जहां, संध्या में दोनों गुट आपसी वर्चस्व को लेकर इस तरह घटना को अंजाम दिया। इधर, सूचना पर आनन-फानन में घटना स्थल पर पुलिस दल-बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष बह्मदेव सिंह ने सड़क किनारे लगी दो बाइक को पिकअप वैन पर लाद कर थाना ले आए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

स्थानीय लोगों के अनुसार सभी युवक थे। इसमें एक गुट डुमरी तथा एक गुट बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसे लोग चेहरा से पहचाने की बात कह रहे थे। जो सभी पांच-छह की संख्या में था।

घटना के आस पास खड़े लोगों ने अपना नाम नहीं बताते हुए कहा कि इस घटना में एक गुट के एक युवक बुरी तरह से जख्मी है। वहीं, कोई गोली से तो कोई मारपीट करने से लहूलुहान होने की बात बताई जा रही है। दोनों गुट इसके बाद भाग खड़े हुआ।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

लोगों को कहना है-

इसमें कोई एयर टेल टॉवर की ओर तो अन्य बस स्टैंड की ओर भागा। स्थल पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान घटना स्थल पर कोई खाली खोखा नहीं मिला। इस घटना से डुमरी के अधिकांश लोगों को कहना है कि जब से एक चाय दुकान खुली है वहां पर शरारती तत्वों का अड्डा बन गया है।

यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

जानकारी के अनुसार, हवा फायरिंग की आवाज सुनकर घटना स्थल पर कुछ देर में भीड़ जुट गयी। लोगों ने दबे जुबान से कहा कि कुछ ऐसे शरारती युवक हैं जो गैंगेस्टर भी करते हैं। अपने पास हमेशा पिस्टल रखते हैं। पुलिस ऐसे तत्वों पर जल्द अंकुश नहीं लगाती है तो कभी बड़ी घटना हो सकती है।

थानाध्यक्ष बह्मदेव सिंह ने बताया-

दो गुटों में मारपीट एवं हवा फायरिंग का मामला सामने आ रहा है। क्यों मारपीट हुई, या हवा फायरिंग किया गया। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary

भोजपुर में न्याय की कवायद! यूपी-हरियाणा से आए कांग्रेस के दिग्गज, भरत तिवारी के परिवार से मिलकर क्या कहा? क्या राहुल गांधी भी आएंगे?

Bhojpur News: भोजपुर में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मिलने यूपी और हरियाणा से कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्#BhojpurNews,#BharatTiwari,#CongressBihar

भागलपुर में मां के सामने नदी में समा गईं दो बेटियां, चीखती रह गई मां, मशक्कत के बाद मिले शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में कटरिया नदी में स्नान के दौरान दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। मां किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन 12 और 4 साल की बच्चियां नदी की ते#BhagalpurDrowning,#BiharNews,#RiverAccident

बड़ी खबर! सहरसा को रेलवे देगा डबल तोहफा, सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन का रास्ता साफ, पटना से कोसी – पूर्णिया तक नाइट ट्रेनें!

Bihar Rail Project: सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन परियोजना को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। समस्तीपुर के रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संसदीय समिति की बैठक के बाद यह अहम#BiharRailProject,#SaharsaRailwayNews,#DRMJyotiPrakashMishra