सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में शुक्रवार को बड़ी चूक हुई है। नीतीश कुमार गया प्रमंडल के गया, जहानाबाद, अरवल में सूखे की स्थिति का जायजा लेने गए थे, जहां मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर को गया एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। सीएम वहीं से पटना लौट गए। मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी अधिकारी आनन-फानन एयरपोर्ट पहुंचे। करीब 5-7 मिनट तक सीएम वहीं रुके और सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए।
बिहार में कम बारिश की वजह से कई जिलों में सूखे की स्थित बन गई है और किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। उन्हें सरकार से राहत की उम्मीद है। सीएम इसका जायजा लेने निकले थे। लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और सीएम के चॉपर को गया में उतारना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पांच जिलों की सुखाड़ स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण पर थे । इस बीच अचानक मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर डाइवर्ट करना पड़ा और फिर उसे गया एयरपोर्ट पर उतारा गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना, गया समेत पांच जिलों के सुखाड़ को लेकर हवाई सर्वेक्षण करने के क्रम में आज गया पहुंचे थे। गया के इलाके में सुखाड़ की स्थिति का उन्होंने हवाई मार्ग से जायजा लिया और हवाई मार्ग से ही पटना लौटने के क्रम में अचानक मौसम खराब हुआ।
मौसम खराब हो जाने की स्थिति में हेलीकॉप्टर डायवर्ट करते हुए उसे एयरपोर्ट पर ही उतारा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया से पटना के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। सीएम का हेलीकॉप्टर गया एयरपोर्ट पर उतारे जाने की सूचना के बाद गया के आला अधिकारी वहां पहुंचे थे। फिर सीएम नीतीश कुमार को सड़क मार्ग से वापस गया से पटना को लौटना पड़ा।
गया एयरपोर्ट के निदेशक बांगजित सहा ने बताया कि मुख्यमंत्री को हवाई मार्ग से ही गया से पटना को लौटना था। किंतु मौसम खराब हो जाने के कारण डायवर्ट करते हुए उनके हेलीकॉप्टर को गया एयरपोर्ट पर उतारा गया।इसके बाद सीएम गया से पटना के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए।

















