spot_img

एनएच 57 पर 4 लोगों की मौत के बाद: किसी के सर से उठा पिता का साया, तो नौनिहालों के सर से छिन गयी मां की ममता, शव पहुंचते ही मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
मृतकों का शव खोईर गांव पहुंचते ही चारों तरफ मच गयी चीख पुकारें
झंझारपुर के पिपरौलिया एनएच 57 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाबूबरही के तीन लोगों की हो गयी थी मौत
फोटो :खोईर गांव में शव देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
फोटो :मृतकों के रोते – बिलखते परिजन

- Advertisement -

बाबूबरही/ झंझारपुर/मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के पचरुखी पंचायत के खोईर गांव में उस समय मातम पसरा जब ग्रामीणों को यह जानकारी हुई कि सड़क हादसे में गांव के ही 3 लोगों की अकाल मौत हो गई है। इस घटना से जहां 3 परिवारों में किसी के सर से पिता का साया तो किसी की सर से मां की ममता छिन गयी।

- Advertisement -

इस घटना ने पूरे प्रखंड क्षेत्र को झंकझोर कर रख दिया है।घटना चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।शुक्रवार को सभी मृतक के शव गांव पहुंचते ही चारों तरफ लोगों व परिजनों की चीख पुकारें मच गयीं।सभी मृतकों के घर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।एनएच 57 पर 4 लोगों की मौत के बाद: किसी के सर से उठा पिता का साया, तो नौनिहालों के सर से छिन गयी मां की ममता, शव पहुंचते ही मचा कोहराम जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम झंझारपुर प्रखंड के पिपरौलिया एनएच 57 पर ट्रक और टेम्पो में हुई जोरदार टक्कर में मरने वालों में से तीन लोगों की पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के खोईर गांव के 35 वर्षीय संतोष कुमार महतो उर्फ उदय, ऑटो चालक 34 वर्षीय शिवराम महतो तथा रामदुलार यादव की 26 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी की रूप में हुई है।इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत और दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 जुलाई से पहले शिक्षकों के लिए खुशखबरी! पीएचडी, NET, JRF योग्यता वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, जानें पूरा प्लान

घायलों में प्रखंड के फुलवरिया गांव निवासी लक्ष्मी मुखिया की पत्नी आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 114 की सेविका मुन्नी देवी एवं खोईर गांव के भगवान यादव की 45 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी का इलाज दरभंगा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एक अन्य मृतक की पहचान झंझारपुर राम चौक निवासी एक महिला के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा! भोजपुर में SDM पर लगा गंभीर आरोप, क्या मिलेगी भारत तिवारी के परिवार को इंसाफ?

ग्रामीणों के अनुसार गांव में चार महिलाएं एक समूह में विगत दो वर्षों से काम कर रही हैं। ये सभी माइक्रो मिथुन कंपनी से जुड़ी थीं। जिनका कार्यालय झंझारपुर में स्थित है। एक ग्रुप में 10 से 12 महिलाएं सदस्य के रूप में हैं। इसी में से एक समूह की तीन महिला ग्रुप लीडर संतोष उर्फ उदय के साथ गांव के ही शिवराम महतो का टैंपू रिजर्व कर शुक्रवार को लोन के रुपये लेने झंझारपुर गयी थी।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

झंझारपुर से लौटने के क्रम में अड़रिया संग्राम ओपी थाना क्षेत्र के पिपरौलिया के निकट एनएच 57 पर रात के करीब 8 बजे के बीच कट के निकट अनियंत्रित ट्रक चालक ने टैंपो में जोरदार ठोकर मार दी।जिसमें घटनास्थल पर एक मौत और अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में 3 अन्य लोगों की मौत हो गयी।एनएच 57 पर 4 लोगों की मौत के बाद: किसी के सर से उठा पिता का साया, तो नौनिहालों के सर से छिन गयी मां की ममता, शव पहुंचते ही मचा कोहराम वहीं मृतक संतोष कुमार उर्फ उदय को दो छोटे -छोटे बच्चे हैं।संतोष के ही कंधों पूरे घर की जिम्मेदारी थी।उसकी पत्नी लीला देवी रोते -रोते बेहोश हो जाती है।वहीं मृतक शिवराम महतो को 2 पुत्र और 1 पुत्री है और कुसुम देवी को भी छोटी-छोटी दो बच्ची है।यही लोग घर में कमाने वाले थे। इन्ही की कमाई से बच्चों का पालन पोषण हो रहा था। सभी परिवारों पर जैसे दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! सहरसा को रेलवे देगा डबल तोहफा, सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन का रास्ता साफ, पटना से कोसी – पूर्णिया तक नाइट ट्रेनें!

Bihar Rail Project: सहरसा-लहेरियासराय नई रेल लाइन परियोजना को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। समस्तीपुर के रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संसदीय समिति की बैठक के बाद यह अहम#BiharRailProject,#SaharsaRailwayNews,#DRMJyotiPrakashMishra

‘सरज रिट्रेक्टर’ : सिर्फ 20 ग्राम का डिवाइस, AIIMS पटना ने ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को बनाया आसान; जानें कैसे?

Patna Health News: पटना एम्स ने ब्रेन ट्यूमर सर्जरी को आसान बनाने के लिए 'सरज रिट्रेक्टर' नामक एक 20 ग्राम का स्वदेशी उपकरण विकसित किया है। यह न्यूरोसर्जिकल डिवाइस जटिल ऑपरेशनों म#AIIMSPatna,#SarajRetractor,#BrainSurgery

दरभंगा: सिमरी – कंसी चौक NH-27 पर तेल टैंकर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला ट्रक, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान!

Bihar Fire: दरभंगा में नेशनल हाईवे-27 पर सरसों तेल से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पूरे वाहन को राख कर दिया, लेकिन चालक और खलासी की जान बाल-बाल बच#BiharFire,#DarbhangaAccident,#NH27Fire

दरभंगा में पहली बार शिव महिमा की अमृत वर्षा! नौ दिवसीय नवाह यज्ञ से भक्तिमय हुआ माहौल

Darbhanga News: दरभंगा के बाबा केदारनाथ शिवालय में पहली बार नौ दिवसीय श्रीश्री 108 नवाह यज्ञ शुरू हो गया है। 27 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस यज्ञ का उद्घाटन पूर्व मंत्री हरि#DarbhangaNews,#ShivYagya,#BiharSpirituality