spot_img

दरभंगा के विशाल हत्याकांड से मर्माहत पूर्व सांसद कीर्ति आजाद परिजनों से मिलने पहुंचे, कहा-पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने आया हूं

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विशाल झा की हुई हत्या मामले को लेकर पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक विशाल के घर पहुंचकर पिता गुणानंद झा एवं भाई उज्जवल कुमार से हत्या के बाबत जानकारी ली।

- Advertisement -

परिजनों ने कहा कि विशाल की हत्या को करीब तेरह दिन बीत गए। लेकिन, पुलिस अभी तक हत्यारे को पकड़ नहीं पाई। परिजनों ने कहा कि उसकी निर्मम हत्या हुई है। एक दो गोली नहीं बल्कि सात से आठ गोलियां ताबड़तोड़ मारी गई जो उसकी आंख, गला और छाती में लगी। उसकी मौत मौके पर हो गई। हालांकि उसे डीएमसीएच में ले जाया गया था चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।दरभंगा के विशाल हत्याकांड से मर्माहत पूर्व सांसद कीर्ति आजाद परिजनों से मिलने पहुंचे, कहा-पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने आया हूंपरिजनों ने कहा कि इस मामले में गांव के ही प्रिंस साह की गिरफ्तारी हुई। प्रिंस ने दो शातिर का नाम भी बताया लेकिन पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पायी है। परिजनों ने कहा कि छह सात वर्षों के दौरान इस इलाके में आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्या हुई है। लेकिन, शातिर को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

सभी मामलों में पुलिस ने असली अपराधकर्मीयों को पुलिस नहीं पकड़ पायी है। परिजनों ने कहा कि विशाल कभी बैंक नहीं लूटा। कभी किसी को गोली नहीं मारी। सांसद को परिजनों ने बताया कि विशाल सिर्फ आर्म्स एक्ट में जेल गया था। बस अपनी मन का करता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

परिजनों ने बताया कि कई महीनों से वह घर से बाहर भी नहीं जाता था। लेकिन वह किसी को भी अपना आका नहीं मानता था। इस कारण उसकी हत्या हुई है। प्रिंस ने फोन कर हत्या के दिन बुलाया था। और, हत्या के बाद प्रिंस ने ही सूचना भी दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

कुछ दिनों से पतोर गांव के एक मेहमान और अन्य एक लड़का उससे दोस्ती कर मौत के घात सुला दिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि इस मामले के असली शातिर को पकड़े। उन्होंने कहा कि असली शातिर के पकड़ के बाद ही इलाके में अमन चेन कायम होगा।दरभंगा के विशाल हत्याकांड से मर्माहत पूर्व सांसद कीर्ति आजाद परिजनों से मिलने पहुंचे, कहा-पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने आया हूं

पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद ने आश्वासन दिया कि एसएसपी से मिलकर हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर कहेंगे। पूर्व सांसद श्री आजाद ने कहा कि इस परिवार से मेरा पारिवारिक संबंध है। न्याय तो मिलना चाहिए। इस दौरान विशाल के चार महीने के बच्चे को गोद भी लिया। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख हुई तय! 462 पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड इस दिन

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब होगी परीक्षा और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड।#BiharPoliceASI,#BPSSCBihar,#ExamDate2026

BREAKING: मोदी कैबिनेट में नीतीश कुमार की एंट्री? धर्मेंद्र प्रधान पर संकट, बड़े फेरबदल…

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में इसकी तारीख और शामिल होने वाले नामो#Cabinet,#ModiCabinet,#NitishKumar

बिहार में फिल्मी बहार! 51 नई फिल्मों की शूटिंग को मिली हरी झंडी, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Bihar Film Industry: बिहार में फिल्म निर्माण को लेकर बड़ा उत्साह दिख रहा है। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम ने 2024-26 के लिए 51 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग को मंजूरी#BiharFilmIndustry,#BiharNews,#FilmTourism

Bankipur Election: बांकीपुर में भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’! प्रो. रणबीर नंदन बदलेंगे सियासी खेल? विपक्ष की बढ़ी धड़कनें!

Bankipur Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा बड़े दांव की तैयारी में है। पूर्व MLC प्रो. रणबीर नंदन को यहां से उम्मीदवार बनाने की चर्चा है, जिसे पार्टी का 'मास्टर स्ट#BankipurElection,#BiharPolitics,#RanbirNandan