spot_img

दरभंगा के सिमरी पुलिस ने दो अंतरजिला शातिर एटीएम फ्रॉड को पकड़ा, 59 ATM, 3 मोबाइल, 2 पर्स, एक लाख कैश बरामद, Darbhanga, Madhubani, Sitamarhi में देते थे अंजाम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के सिमरी पुलिस ने दो अंतरजिला शातिर एटीएम फ्रॉड को पकड़ा, 59 ATM, 3 मोबाइल, 2 पर्स, एक लाख कैश बरामद, Darbhanga, Madhubani, Sitamarhi में देते थे अंजाम दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सिमरी थाना की पुलिस ने दो शातिर एटीएम फ्रॉड को पकड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सभी अंतर जिला में भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके खाते से पैसा निकाल लिया करते थे।

- Advertisement -

सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस बाबत लहेरियासराय थाने पर प्रेस वार्ता के माध्यम से यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि जिन शातिरो की गिरफ्तारी हुई है, उनके पास से 59 एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल, दो पर्स, एक लाख रुपए नकद के अलावे एक मोटरसाइकिल (बीआर 6बीडी 9569) एवं ऑनर बुक मिला है।दरभंगा के सिमरी पुलिस ने दो अंतरजिला शातिर एटीएम फ्रॉड को पकड़ा, 59 ATM, 3 मोबाइल, 2 पर्स, एक लाख कैश बरामद, Darbhanga, Madhubani, Sitamarhi में देते थे अंजामउन्होंने कहा कि गिरफ्तार हुए शातिर मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहां थाना के पिरखपुर गांव निवासी स्व अशोक सहनी के पुत्र राजा कुमार एवं मीनापुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी अच्छे लाल सहनी के पुत्र विकास कुमार सहनी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा स्नातक सीट पर जन सुराज का चौंकाने वाला फैसला, पूर्व घोषित की जगह अब इस दिग्गज को बनाया प्रत्याशी! जानिए - क्या है Madhubani से कनेक्शन

एसडीपीओ श्री प्रसाद ने कहा कि राजा बहुत ही शातिर है। और, पूर्व में भी एटीएम फ्रॉड करके कई दर्जन लोंगों को दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी आदि अन्य जिलों में भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime कमतौल में बड़ी कार्रवाई: नाबालिग मजदूर को गुलामी से मिली मुक्ति, शराब माफियाओं पर भी चला डंडा!

उन्होंने कहा कि यह लोग पहले से एटीएम या उसके आसपास खड़े रहते हैं। कोई भोला भाला लोग एटीएम से पैसा नहीं निकाल पाता है तो यह उसे मदद करने के नाम पर पासवर्ड ले लेता है। यही नहीं, एटीएम भी बदल लेता है। उसके जाते ही उक्त एटीएम से पूरा खाता ही खाली कर देता है। कुछ दिन पहले भी राजा ने एक बूढ़े व्यक्ति का एटीएम बदलकर उसके खाते से एक लाख 12हजार रुपये निकाल लिया था।दरभंगा के सिमरी पुलिस ने दो अंतरजिला शातिर एटीएम फ्रॉड को पकड़ा, 59 ATM, 3 मोबाइल, 2 पर्स, एक लाख कैश बरामद, Darbhanga, Madhubani, Sitamarhi में देते थे अंजामइस मामले को लेकर भी सिमरी थाना में 116/22 कांड दर्ज हुआ था। एसडीपीओ श्री प्रसाद ने कहा कि अनुमान लगाया जा रहा है कि अब तक इन फ्रॉड ने कई लाख रुपए का चुना भोले-भाले लोगों को लगा दिया गया है। तकनीकी सेल प्रभारी राकेश कुमार के सहयोग से यह उदभेदन संभव हो सका।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा के मखाना खेत में जेसीबी से खोदा गया था गड्ढा ! गहरे पानी में डूबने से मजदूर की मौत

एसडीपीओ श्री प्रसाद ने कहा कि फ्रॉड करके जो भी पैसा इन लोगों ने अर्जित किया है, या कही जमीन या किसी चीज में लगाया है, पुलिस उस दिशा में भी काम कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion