back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

कृषि विभाग में चोरों की भरमार, मंत्री सुधाकर सिंह चोरों के सरदार…ऊपर भी कई सरदार मौजूद…सियासी बवाल

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने सरकार के भीतर और बाहर सनसनी फैला दी है। उनके बयान से सुर्खियां भी सवाल पूछ रहे आखिर खुद को चोरों का सरदार बताने वाले कृषि मंत्री के अपने (There is a lot of thieves in the agriculture department) बयान पर अड़े क्यों हैं। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने फिर दोहराया। कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा है उस पर अडिग हैं।

चोरों के सरदार वाले बयान पर मंत्री ने कहा कि अबतक किसी नेता और अफसर ने उनसे इस बयान को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। अपने बयान पर कृषिमंत्री ने कहा कि वो उस बयान पर कायम हैं और उन्होंने जो कुछ भी कहा है सही कहा है।

अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने कृषि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान देकर मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार को बैकफुट पर ला खड़ा कर दिया है। पिछले दिनों सुधाकर सिंह ने कैमूर में एक सभा के दौरान कहा था कि उनके विभाग के अधिकारी चोर हैं। और, वे चोरों के सरदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके ऊपर भी कई सरदार मौजूद हैं। मंत्री के इस बयान के बाद अब बिहार की सियासत तेज हो गई है।

उन्होंने कहा था कि सरकार वही पुरानी है, इसके चाल चलन भी पुराने हैं, हम लोग तो कहीं कहीं हैं, लेकिन जनता को लगातार सरकार को अगाह करना होगा। कृषि मंत्री इतना पर ही नहीं रुके थे, उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए बिहार राज्य बीज निगम पर भी गंभीर आरोप लगाया था।

मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके बयान पर किसी ने कोई विवाद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अबतक न तो किसी नेता ना ही किसी अफसर ने उनके बयान पर ऐतराज जताया है। सुधाकर सिंह ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी फिर चाहे वह कोई भी हो।

उन्होंने कहा कि वे अपने बयान में कोई भी संशोधन नहीं करने जा रहे हैं, जिसको जो समझना है समझते रहे। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है और वे जनता के सवालों पर हमेशा लड़ते रहेंगे। सुधाकर सिंह ने कहा कि राज्य में जो स्थिति है, उसी को बोला है। मैं अपने बयान पर अडिग हूं, इसके आलावा मुझे कोई सफाई नहीं देनी है।

इसके बाद से विपक्षी दलों ने कृषि मंत्री और नीतीश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सुधाकर सिंह ने अपने विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि नकली रिपोर्ट पेश करने का काम भी अधिकारी और कर्मचारी करते हैं। इसके बाद क्या था, बीजेपी को नीतीश सरकार के खिलाफ फुट टॉस गेंद मिल गई है। लगातार चौके-छक्के लग रहे हैं। चोरों के साथ, चोरों के बीच।

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें