spot_img

Gujarat Politics:…तो क्या PM मोदी गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं…तो PM ने कह दी कार्यकर्ताओं से बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

गुजरात की पॉलिटिक्स बेहद गरम है। गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन में अलग-अलग शहरों में कई जनसभाएं कीं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया गोपाल इटालिया की ओर से ‘नीच’ कहे जाने पर पलटवार किया।

- Advertisement -

पीएम मोदी ने ‘आप’ को जवाब देने के लिए कांग्रेस को भी लपेटा और कहा कि इस पार्टी ने उन्हें गाली देने का काम अब आउटसोर्स कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले राजकोट के जमकंदोरना कस्बे में पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि कांग्रेस से सावधान रहे हैं, जिसने उन्हें अब गाली देना बंद कर दिया है और ग्रामीण वोटर्स को साधने के लिए चुपपाच काम कर रही है।

- Advertisement -

इधर, पीएम मोदी ने 27 सालों से गुजरात में सत्ताधारी दल के नेता ने एक तरफ कांग्रेस के पुराने दिनों को याद कराते हुए जनता को भाजपा सरकार के फायदे बताए तो पीएम ने अपने कार्यकर्ताओं को भी चौकन्ना किया। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि अब तक बड़ी रैलियों और सभाओं से दूर दिख रही कांग्रेस को हल्के में ना लें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अपने ही PA ने Tej Pratap Yadav को दिया झटका! घर से 20 लाख कैश और गहने लेकर बाउंड्री वाल कूद कर भागा, जानिए

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुजरात में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के ‘चुपचाप’ प्रचार करने के खिलाफ आगाह किये जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या मोदी राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। गुजरात के वल्लभ विद्यानगर में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के ‘षड्यंत्र’ से मुकाबले के लिए बीजेपी की चुनावी रणनीति में थोड़े बदलाव की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  देश के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: अब ₹32 में मिलेगा पेट्रोल! बदलेगी देश की तस्वीर, पढ़िए

जामकंदोरना में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की रणनीति को लेकर सावधान किया। पीएम ने कहा, ”पिछले चुनावों में गुजरात की जनता ने कांग्रेस की रणनीति को फेल कर दिया। अब कांग्रेस सभाएं नहीं कर रही है, प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रही है और ना ही मोदी को गाली दे रही है। कांग्रेस चुपचाप गांवों में जाकर लोगों से वोट मांग रही है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने हल्ला मचाने और गाली देने का काम किसी और को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:  हंगामा है क्यों बरपा: MP CM Mohan Yadav सवालों के घेरे में, 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन, 45 करोड़ का दावा! और फिर पीछे से पहुंचा ' विकास '

गुजरात में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं। मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने इस बार गुजरात में अपनी रणनीति में बदलाव किया है। उन्होंने कहा,मुझे आपको चेताने की जरूरत पड़ी है, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि इस बार कांग्रेस ने नयी रणनीति अपनाई है। मैंने इसकी जांच-पड़ताल नहीं की है, लेकिन पहली नजर में मुझे ऐसा लगता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ा फैसला: मधुबनी में मुहर्रम तक सभी अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल!

Madhubani Muharram: मधुबनी में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने 24 से 27 जून 2026 तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द क#MadhubaniNews,#Muharram2026,#BiharLawAndOrder

PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने क्या देखा? मरीज की शिकायत पर तुरंत एक्शन, बोले- कोई दिक्कत हो तो मुझे तुरंत बताइए!

Bihar Health Minister: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH का औचक दौरा किया। उन्होंने नए रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन किया और मरीजों से सीधी बातचीत की। एक मरीज की शिकायत पर#BiharHealth,#NishantKumar,#PMCHPatna

“हमें जान का खतरा” हो गया घमासान सामने आया तेजू भैया के PA मोतीलाल की वाइफ का पहला बयान

Bihar Politics: जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास से चोरी का आरोप राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल यादव पर लगाया है। इसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित क#BiharPolitics,#TejPratapYadav,#JanshaktiJanataDal

‘संगठित तंत्र’ : बिहार की सबसे बड़ी जेल में बड़ा एक्शन: बेउर अधीक्षक निलंबित, कैदियों के शोषण और भ्रष्टाचार पर लगी लगाम

Bihar Jail Corruption: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बेउर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा को निलंबित कर दिया है। जेल में अवैध मेस संचालन, कैदियों के शोषण और अनिय#BiharNews,#BeurJail,#JailCorruption