spot_img

बिहार में फिर बड़ा नाव हादसा, गंगा में डूबी 21 लोगों की सवारी वाली नाव, कई लापता

spot_img
- Advertisement -

पटना के पास बालू से भरी नाव रविवार सुबह गंगा नदी में डूब गई। नाव पर दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। इनमें से कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए, जबकि अन्य लापता हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव और राहत कार्य शुरू हो गया है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि इस नाव पर 21 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोगों को स्थानीय गोताखोरों की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जबकि 6 लोग लापता है। उनकी तलाश जारी है। यह हादसा दीघा में दीघा पिलर नंबर 10 के पास हुआ। हादसे की सूचना एसडीआरएफ टीम को दे दी गई है।

- Advertisement -

हादसा दीघा से सटे सोनपुर इलाके में स्थित गंगा नदी में हुआ। बताया जा रहा है कि बालू से भरी नाव जेपी सेतू के पिलर से टकराकर नदी में समा गई। नाव में सवार सभी लोग बालू मजदूर थे।

- Advertisement -

बताया जाता है कि दीघा पिलर नंबर दस और पंद्रह के बीच नाव पूल से टकरा गई और इस टक्कर के बाद नाव अनियंत्रित होकर गंगा में समा गई। इनमें से 11 लोगों को निकाल लिया गया है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच कर गंगा में समाये लोगों को ढूंढने में लग गई है।

कुछ दिन पहले ही सोनपुर में गंगा नदी के अंदर जेपी सेतु से टकराकर एक बालू लदी नाव गंगा नदी में समा गई थी। उसमें सवार मजदूर किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे थे। एक मजदूर लापता था लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई थी।

पूर्वी चंपारण जिले में एक हफ्ते पहले गंडक नदी में छोटी नाव डूबने से एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था। सभी लोग नाव में सवार होकर काम पर जा रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में शराबबंदी उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, नवगछिया कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई 5-5 साल की सजा और ₹1 लाख जुर्माना

बिहार में नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों पर न्यायालय ने एक...

भागलपुर में Illegal Weapon के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने धर दबोचा; जानिए पूरा मामला

Illegal Weapon: भागलपुर में अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते...

Aguwani Sultanganj Bridge: मुख्य सचिव पंकज पाल ने किया हवाई निरीक्षण, निर्माण में आएगी तेज़ी

Aguwani Sultanganj Bridge: बिहार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक अगुवानी सुल्तानगंज पुल के...

Bhagalpur Road Accident: ऑटो-ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, 4 घायल, नशे में था चालक?

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने...