
मधुबनी, देशज टाइम्स। मधुबनी के दो मंदिरों पर अपराधियों की नजर लग गई। करोड़ों की अष्टधातु की मूर्ति चोरी करते हुए अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। यह भीषण चोरी नगर थाना के मुरली मनोहर और चौभच्छा चौक से हुई है। यहां से अपराधियों ने तीन मूर्ति और चांदी के पूजा संबंधी बर्तन लेकर उड़ गए। वहीं, एक मूर्ति को सिंहासन से नीचे तो उतार लिया लेकिन उसे अपराधी ले नहीं जा सके। इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है कि आखिर वह उस मूर्ति को वहीं छोड़कर क्यों चले गए। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, शहर के बड़ा बाजार चौक के राम जानकी मंदिर से सीता और भगवान लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई है। दोनों मूर्तियों का वजन करीब पैंतीस किलो थी। चोरी गई दोनो मूर्ति का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ आंकी गई है।
बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी शिवनाथ मिश्र शुक्रवार की रात मंदिर बंद कर अपने घर चले गए थे। पास ही में इनका घर है। सुबह घर से मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के ग्रिल का दोनों ताला टूटा पड़ा था। ग्रिल के बाद की लकड़ी का दरवाजा टूटा था। भगवान के सिंहासन पर स्थापित माता सीता और भगवान लक्ष्मण की मूर्ति गायब था। वहीं भगवान राम की मूर्ति सिंहासन से नीचे रखा था।
मौके पर मौजूद भक्तों ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व इस मंदिर से करोड़ों की मूर्ति चोरी कर ली गई थी। मगर, अब तक बरामद नहीं सका है।






