spot_img

धक्का-मुक्की के बाद दरभंगा के डॉक्टर ने सौंपा Civil Surgeon को अपना इस्तीफा, कहा-मरीज के परिजनों के दुर्व्यवहार से हूं आहत…गए अनिश्चितकालीन अवकाश पर

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। अनुमंडल अस्पताल के तात्कालिक प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. कीर्ति रंजन के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में उन्होंने अपना इस्तीफा जिले के सिविल सर्जन को भेजते हुए अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गत 29 अक्टूबर के देर शाम जयंतीपुर दाथ गांव में हुए एक दुर्घटना के शिकार युवक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे तत्काल ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सक डॉ शंकर कुणाल शंकर वर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा करते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया।

- Advertisement -

लेकिन, घायल युवक के परिजन डीएमसीएच ले जाने से इंकार कर दिया। और, उक्त गंभीर रूप से घायल युवक अनुमंडल अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा LNMU में 'व्यावसायिक अनुसंधान' पर 5 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन, पढ़िए संकायाध्यक्ष प्रो. एचके सिंह ने क्या बताया

 

इस बीच शिफ्ट चेंज होने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जितेंद्र नारायण के अवकाश पर होने के कारण तत्कालीन प्रभारी डॉ. कीर्ति रंजन परिजनों के अनुरोध पर जख्मी युवक की जांच पड़ताल की और तत्काल उन्होंने मृत घोषित कर दिया।

इससे आक्रोशित परिजनों ने काफी हो हंगामा मचाया। लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद हो हंगामा शांत हो सका और पुलिस ने युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Elopement शादी के लिए युवती को बहला-फुसलाकर भगाया, ढूंढने गए पिता पर हमला, FIR

इस बीच पुनः आक्रोशित परिजन एवं उनके सहयोगी ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. कीर्ति रंजन के साथ दुर्व्यवहार एवं धक्का-मुक्की की। लेकिन स्थानीय लोगों के बीच बचाव से कोई अप्रिय घटना नहीं घट सकी। लेकिन घटना से व्यथित चिकित्सक डॉ. कीर्ति रंजन सिविल सर्जन को इस्तीफा पत्र भेजते हुए अनिश्चितकलीन अवकाश पर चले गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: नवविवाहिता की हत्या, पढ़िए 7 लोभियों की क्रूरता का अंत…!

दहेज हत्या: बिहार के जाले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Darbhanga Crime News: किशोरी का अपहरण, किराना दुकान गई लड़की को चारपहिया से उठा ले गए अपराध कर्ता!

किशोरी का अपहरण: बिहार के जाले थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

Bihar Railway News: सहरसा-पूर्णिया के बीच मधेपुरा में ट्रेन हादसा…कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार ट्रेन हादसा: सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मधेपुरा के...

Bihar New politics News बिहार फ्लोर टेस्ट समर्थन है या नहीं… Nitish के बाद सम्राट चौधरी सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, इस दिन होगा बहुमत...

बिहार फ्लोर टेस्ट: पटना के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज है।...