spot_img

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश के 6 हजार से अधिक किसान Blacklisted, काली सूची वाले किसानों की सारी सुविधाएं खत्म

spot_img
- Advertisement -

बिहार सरकार ने किसानों पर बड़ा एक्शन लिया है। कृषि विभाग की ओर से सरकार का नियम नहीं मानने वाले राज्य के किसानों को उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाले सुविधा से वंचित कर दिया गया है। इस सुविधा के अब राज्य के करीब छह हजार से अधिक किसान वंचित हो गये है। इन किसानों को सरकार ने धान की खेती के बाद खेतों में पराली (पुआल) जलाने की सजा दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सरकार कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों के बैंक खातों में सीधे प्रोत्साहन और सब्सिडी हस्तांतरित करती रही है। इसका उद्देश्य किसानों को पराली जलाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उनके खेत की उर्वरता को नुकसान पहुंचाने से हतोत्साहित करना है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: JDU की नई टीम का ऐलान JDU National Executive में किसे मिली जगह, कौन बाहर? पढ़िए 24 लोगों की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी

कृषि विभाग ने कटाई के बाद पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। कृषि विभाग की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में राज्य के 20 जिलों के 6,066 किसानों को सरकार द्वारा काली सूची में डाला गया है। इन किसानों को काली सूची में डालने का मतलब है कि उन्हें अगले तीन वर्षों में सरकारी सब्सिडी और प्रोत्साहन नहीं मिल पायेगा। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

सरकार ने धान की खेती के बाद खेतों में पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जो पुआल को जला देते हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा रहता है। इसी कारण नीतीश सरकार ने पुआल जलाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके पुआल जलाने वाले किसानों की संख्या कम नहीं रही है। ऐसे ही करीब 6 हजार किसानों को ब्लैकलिस्टेड किया गया है। खेतों में पराली जलाने की घटना गंभीर चिंता का विषय है।

किस जिले में कितने किसानों को किया गया ब्लैकलिस्ट उनमें, रोहतास 2,273,कैमूर 1,195, बक्सर 989,
भोजपुर 592, नालंदा 431,गया 174,पटना 153,नवादा 71,औरंगाबाद 68,जमुई 50, शेष किसानों को सीवान, गोपालगंज, बांका और मधुबनी जैसे 10 अन्य जिलों में काली सूची में डाल दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में अरबों का घाटा! सीनेट ने 2026-27 के संस्कृत विश्वविद्यालय बजट को दी मंजूरी

संस्कृत विश्वविद्यालय बजट: दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बार फिर भारी-भरकम...

Darbhanga News: KSDSU में गवर्नर सैयद अता हसनैन ने कहा -संस्कृत शिक्षा दिलाएगी IAS-IPS की नौकरी! जानिए VC लक्ष्मी निवास पांडेय ने क्या...

संस्कृत शिक्षा: क्या आपको लगता है कि संस्कृत सिर्फ पूजा-पाठ या कर्मकांड तक सीमित...

Darbhanga News: दरभंगा स्कूल में हाजिरी रजिस्टर में सब ‘चंगा सी’, लेकिन हकीकत में… न बच्चे, टीचर हाज़िरी लगा के गायब…अब लेते रहिए...

Darbhanga school irregularities: दरभंगा के बेनीपुर स्थित सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का हाल...

Bihar Politics: Delhi से आए CM सम्राट और सीधे नीतीश से मुलाकात, बढ़ाई सियासी हलचल, जानें Inside Story

Bihar Politics: बिहार की सियासत में आजकल गरमाहट कुछ ज्यादा ही है! नई सरकार...