spot_img

बेंगलुरु से वापस घर आया ही था, दोस्त नौकरी दिलाने के बहाने ले गई…मिली फाइनेंस कर्मी की NH पर लाश…मर्डर

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से बड़ी खबर है यहां फाइनेंस कर्मी सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के पचम्बा निवासी चांदसी पासवान के पुत्र चीकू कुमार की हत्या कर अपराधियों ने लाश को फोरलेन पर फेंक दिया। चीकू की लाश राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)-31 के बेगूसराय-खगड़िया फोरलेन खंड पर लाखो सहायक थाना क्षेत्र में खातोपुर सब्जी मंडी के (Finance worker’s dead body on NH…Murder) समीप मिली है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस ने निजी फाइनेंस कर्मी चीकू की लाश बरामद करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस पूरे मामले में मौत का रहस्य गहरा गया है। पुलिस इसे एक्सिडेंट मान रही है वहीं परिजनों का कहना है उसके चीकू की हत्या हुई है।

 

यह भी पढ़ें:  Vishnupad Corridor: गयाजी विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का होगा सौंदर्यीकरण, CM सम्राट चौधरी की High Leval मंथन, भक्तों को नहीं होगी अब कोई असुविधा, मिलेंगी आधुनिक विश्व स्तरीय तीर्थ स्थल !

 

हालांकि, रविवार की दोपहर दोस्त ने चीकू के मोबाइल से फोन करके घर वालों को एक्सीडेंट की बात बताई थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। सोमवार की सुबह चीकू के दोस्त ने ही घर वालों को फोन करके सदर अस्पताल में चीकू के डेड बॉडी देखने की बात बताई।

 

 

इससे मामला गहरा गया है कि कहीं दोस्तों ने ही तो मिलकर चीकू की हत्या कर उसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस इस एंगिल से भी परिजनों के दबाव पर मामले को देख रही है।

 

यह भी पढ़ें:  Bhojpur News: भोजपुर की गुरुवार में सनसनीखेज... शिक्षक की गोली मारकर हत्या, शौच के लिए निकले, बदमाशों ने गोलियों से भूना

 

सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का कहना है कि चीकू करीब दस दिन पहले ही बेंगलुरु से वापस घर आया था और किसी काम की तलाश में था। इसी दौरान रविवार की सुबह उसके एक दोस्त ने फाइनेंस कंपनी में काम दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था।

 

 

परिजनों का कहना है कि जिस दोस्त ने एक्सीडेंट होने की बात बताई थी। उसने बार-बार पूछने के बावजूद जगह और अन्य कोई जानकारी नहीं दी। आज जब शव मिल गया है तो उसका दोस्त देखने तक नहीं आया है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में 'सोलर स्ट्रीट लाइट' पर अब नहीं होगा अंधेरा! हर जिले में दिखेगा स्टेटस, जानिए कैसे?

 

लाखो सहायक थाना पुलिस का कहना है की रात करीब साढ़े दस बजे फोरलेन पर सब्जी मंडी के सामने सड़क पर कुचले हालत में शव मिला था। आज सुबह मृतक की पहचान कर ली गई है, मामले की छानबीन की जा रही है। उसके बाद कुछ कहा जा सकता है, घटना प्रथम दृष्टया सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। लेकिन परिजन संदेहास्पद मौत बता रहे हैं तो तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में Manhole Cleaning: मशीनों के बावजूद मजदूरों से क्यों कराई जा रही है सफाई?

Manhole Cleaning: पटना में मानसून से पहले जलनिकासी की तैयारियों के बीच नगर निगम...

Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

Muzaffarpur Railway Station Fire: सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने देखा ऐसा नजारा,...

Purnia News: सीमांचल सुरक्षा सख़्त ! 5 लाख नाम हटे, अब रद्द होंगे राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरा एक्शन प्लान

सीमांचल सुरक्षा: बिहार के सीमांचल में अब प्रशासन पहचान और सुरक्षा को लेकर बेहद...