spot_img

पटना में क्या हो रहा है…पुलिसवाले खा रहे थे समोसे, पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हुआ नशेड़ी

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर है। यहां शराब में धुत एक नशेड़ी पुलिस की गाड़ी लेकर ही फरार हो गया। शराबी को गाड़ी ले जाता देख पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़ाने लगी। मामला पटना के खगौल इलाके की है। जहां,खगौल थाने की पुलिस जीप खड़ी करके समोसे खा रहा थी। इसी दौरान एक शराबी रौशन कुमार आया और जीप लेकर भाग गया। अब रोशन को पकड़ने के लिए पूरी पुलिस टीम समोसा छोड़कर पीछे पीछे दौड़ी मगर वह फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Good News: बिहार में गुड़ की छाएगी मिठास, 10 इकाइयों में उत्पादन शुरू, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बूस्ट

जानकारी के अनुसार, खगौल की पुलिस आराम से समोसे खा रही थी। जहां पुलिस जीप खड़ी थी उसके आस पास कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर रौशन वहां से जीप को आराम से फर्राटा भरते ले उड़ा।

- Advertisement -

वहीं बीच सड़क पर जीप के पीछे भागती पुलिस हंसी का पात्र बन गई। मगर पियक्कड़ रौशन इतनी तेजी से जीप को लेकर भागा कि वह गौल रोड के लेखा नगर पार कर खगौल थाना क्षेत्र के बॉर्डर के बाहर चला गया। इसकी सूचना खगौल पुलिस ने दानापुर थाना को दी जिसके बाद सगुना मोड़ के पास जीप और जीप चलाने वाले शराबी को पकड़ा गया। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

Bhagalpur Drowning: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...