spot_img

सोनू सूद ने चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर बनाया वीडियो, रेलवे ने लगाई फटकार तो कह दी Sonu Sood ने बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू नॉर्दन रेलवे (Northern Railway) ने ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करते दिख रहे है। उनके इस हरकत पर रेलवे ने उन्हें जोरदार फटकार लगाई है।  रेलवे ने कहा कि ये खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही रेलवे ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,13 दिसंबर 2022 को सोशल मीडिया पर सोनू सूद ने एक वीडियो डाला था। इस वीडियो को करीब 6 लाख लोगों ने देखा है। इसके साथ ही कई लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है। वीडियो में एक्टर चलती ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे दिख रहे हैं। और उन्होंने रेलिंग पकड़ा हुआ है।सोनू सूद ने चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर बनाया वीडियो, रेलवे ने लगाई फटकार तो कह दी Sonu Sood ने बड़ी बातसोनू सूद ने चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर बनाया वीडियो, रेलवे ने लगाई फटकार तो कह दी Sonu Sood ने बड़ी बात

- Advertisement -

बैकग्राउंड में मुसाफिर हूं यारों गाना चल रहा है। एक्टर अपने इस सफर को इंजॉय करते वीडियो में दिख रहे हैं। लेकिन उनका ऐसा करना कई यूजर्स को पसंद नहीं आया। साथ ही रेलवे को भी यह बात अच्छी नहीं लगी।

- Advertisement -

रेलवे ने सोनू सूद को फटकार लगाते हुए कहा कि ये खतरनाक हो सकता है। ऐसा न करें, क्योंकि लोगों के बीच इसका गलत संदेश जाएगा। नॉर्दर्न रेलवे ने ट्वीट कर लिखा प्रिय सोनू सूद, देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है। इस प्रकार की वीडियो से आपके प्रशंसकों को गलत संदेश जा सकता है। कृपया ऐसा ना करें! सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं।

रेलवे ने फटकार के बाद सोनू सूद ने ट्वीट कर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि क्षमा प्रार्थी।बस यूँ ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों ग़रीब जिनकी ज़िंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाज़ों पे गुज़रती है। धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, बिहार से दक्षिण भारत जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत जाने का प्लान बना रहे...

Darbhanga News: दरभंगा में भीषण बाइक दुर्घटना, 6 लोग गंभीर, DMCH रेफर

बाइक दुर्घटना: दरभंगा में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके...

Weather Alert: दिल्ली में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान, रहें सावधान!

Weather Alert: राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली है और अगले 24 घंटों...

Bihar News: पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिगड़ी तबीयत, चिराग मिलने पहुंचे अस्पताल; क्या है चाचा-भतीजा के रिश्तों का नया मोड़?

पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।...