spot_img

दरभंगा में नाबालिग का अपहरण कर लेकर चला गया बेंगलुरु, लहेरियासराय पुलिस की दबिश पर अपहरणकर्ता समेत अपह्त बरामद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मुहल्ले से गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही उस युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिस युवक पर अपहरण किये जाने का आरोप था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला उसके परिजनों ने 25 दिसंबर 22 को लहेरियासराय थाना में दर्ज कराया था। शक जताया था कि उसी मोहल्ले में रहने वाले राम प्रसाद साहू के 19 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार उस नाबालिग लड़की को लेकर बेंगलुरु चला गया था।

 

पुलिस दबिश के बाद युवक और युवती बुधवार की देर शाम दरभंगा पहुंचा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आशीष नाबालिक लड़की को लेकर पहले दिल्ली पहुंचा था, उसके बाद बेंगलुरु चला गया। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि 25 दिसंबर को अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Gas Cylinder Black Marketing पर फूटा लोगों का गुस्सा, हाईवे जाम

इसके बाद युवक और नाबालिक लड़की की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही थी। परिवार वालों पर दबिश बनाने के बाद आशीष और नाबालिग लड़की को पुलिस बरामद करने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि नाबालिग के न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद और भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, बिहार से दक्षिण भारत जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज

सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में दक्षिण भारत जाने का प्लान बना रहे...

Darbhanga News: दरभंगा में भीषण बाइक दुर्घटना, 6 लोग गंभीर, DMCH रेफर

बाइक दुर्घटना: दरभंगा में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके...

Weather Alert: दिल्ली में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान, रहें सावधान!

Weather Alert: राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली है और अगले 24 घंटों...

Bihar News: पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिगड़ी तबीयत, चिराग मिलने पहुंचे अस्पताल; क्या है चाचा-भतीजा के रिश्तों का नया मोड़?

पशुपति पारस का स्वास्थ्य: बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है।...