spot_img

…तो जाले विधायक जीवेश कुमार सीएम नीतीश कुमार के दरभंगा में समाधान यात्रा का बहिष्कार करेंगे…

spot_img
- Advertisement -

तो तय माना जाए कि पूर्व श्रम संसाधन मंत्री और जाले से भाजपा विधायक जीवेश कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा में प्रस्तावित समाधान यात्रा के दौरान होने वाले बैठकों का बहिष्कार करेंगे। क्योंकि जो पत्र विधायक जीवेश कुमार ने लिखे हैं उसके अंत में लव्वोलुआव यही है। कारण, विधायक और पूर्व मंत्री श्री कुमार ने जो सवाल उठाया है और जिला  प्रशासन से लेकर सीएम के समाधान यात्रा को लेकर जो खुला पत्र लिखकर सीएम नीतीश कुमार से दरभंगा जिला समेत पूरे बिहार के समाधान की बात की है, उसके निहिर्ताथ तो यहीं हैं।

- Advertisement -

जो जानकारी छनकर आ रही है कि उसके मुताबिक, डीएम को लिखे पत्र में जीवेश मिश्र ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सीएम नीतीश कुमार के प्रस्तावित ‘समाधान यात्रा’ के तहत समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया है।

- Advertisement -

पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने अपने क्षेत्र सिंहवाड़ा और जाले की समस्या उठाए हैं। साथ ही इन समस्याओं के साथ पूरे दरभंगा जिले की बात की है। वहीं, उन्होंने पूरे बिहार के लिए बड़ी मांग करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा है कि सीएम नीतीश कुमार इन समस्याओं का स्पष्ट और तत्काल समाधान करें।...तो जाले विधायक जीवेश कुमार सीएम नीतीश कुमार के दरभंगा में समाधान यात्रा का बहिष्कार करेंगे...

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: पटना में CBI विशेष जज की नई नियुक्ति, मोहम्मद रुस्तम बने सीबीआई के विशेष जज, संभाला पदभार

भाजपा विधायक जीवेश ने कहा कि हद तो तब हो गई जब 10 जनवरी को दिन के 12:36 बजे जिला के सीनियर डिप्टी कलेक्टर का मेरे मोबाइल पर फोन आया और कहा गया कि समीक्षा बैठक में निर्धारित बिंदु से संबंधित बातें केवल लिखकर देनी है जो संभवत अपनी बात निर्धारित विषय पर भी कहने से रोकना, इस फोन के माध्यम से सामान्य प्रशासन विभाग की मनसा स्पष्ट है।

पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने कहा है साथ ही इस बैठक में समीक्षा के बिंदु निर्धारित कर दी गई है। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जिस यात्रा का नाम समाधान यात्रा है उस यात्रा में जनप्रतिनिधियों को बुलाकर अपने क्षेत्र की समेकित समस्या को ना उठाकर कुछ खास बिंदु पर ही विषय रखने की सूचना दी गई है जो काफी हास्यास्पद है।

जीवेश ने कहा कि हमारे क्षेत्र जाले ही नहीं बिहार के अंदर इस समय सबसे ज्वलंत समस्या किसानों के साथ हो रही कठिनाइयों की है। अगर जाले एवं सिंहवाड़ा की बात करें तो दोनों ही जगह गेहूं के बीज सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य से 50 प्रतिशत ही प्राप्त हो पाया जबकि यूरिया के लिए हाहाकार पूरे दरभंगा जिला में अभी तक बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: पटना से पूरे देश ने देखा... फिर से जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल... भरे मंच पर Modi Nitish Meeting गांधी मैदान में दिखी नई केमिस्ट्री, क्या थे सियासी संकेत?

पूरा दरभंगा जिला में मोटर पंप सेट पर विद्युतीकरण का भी कार्य अभी तक लंबित है। पूरा दरभंगा जिला पिछले वर्ष सुखाड़ की चपेट में था। धान के रोपनी नहीं कर पाने वाले किसान को भी सुखाड़ से वंचित रखा गया। ऊपर से बीज एवं खाद की समस्या भी वो झेल रहे हैं। उम्मीद थी कि आपके इस यात्रा में किसानों के इन समस्याओं का समाधान निकलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा।

भाजपा विधायक ने कहा कि अगर जन साधारण से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कोई चर्चा दरभंगा समाहरणालय स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में करना चाहेंगे तो कृपा कर इसकी जानकारी के लिए हमें सूचित करें। अन्यथा इस बैठक का बहिष्कार करना हमारी विवशता होगी।

नीतीश कुमार को पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने लिखा खुला पत्र लिखा है ,उन्होंने कहा की दरभंगा की तमाम समस्याओं को सुलझाने का किया आग्रह। उन्होंने कहा अगर इन समस्याओं का समाधान आप नहीं करते तो मैं आपकी समाधान यात्रा का बहिष्कार करूंगा।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर BRO का युद्धस्तर पर काम शुरू, 7.8 मीटर पीछे से Bailey Bridge बनाने का फैसला, 10 दिन में बहाल हो सकती है आवाजाही, जानिए पूरी योजना

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया और कहा कि किसानों का समाधान कौन करेगा। केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त यूरिया दी गई है। लेकिन फिर भी किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा। हमारा सवाल है मुख्यमंत्री से आप जब दरभंगा जा ही रहे हैं, जैसे छपरा में जाकर मेडिकल कॉलेज की समीक्षा किये है उसी तरह दरभंगा जाकर भारत सरकार ने जो ऐम्स बिहार को दिया है। उस एम्स का क्या होगा आपके 22 बिंदुओं में एम्स कहीं नहीं है।

कहा कि सके पूर्व जितनी यात्रा हुई उसमें जनप्रतिनिधियों को बोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहा, जनप्रतिनिधि बेबाकी से अपनी बातें मुख्यमंत्री से करते रहे हैं। लेकिन पहली बार मुख्यमंत्री की इस समाधान में मूलभूत समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिले की समस्याएं कुछ और लेकिन समाधान किसी और चीज का हो रहा है। जिला प्रशासन ने पत्र जारी किया है कि जनप्रतिनिधि, सांसद और विधायक स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे, विधानसभा में जो समस्या होगी वह मुझे नहीं उठाना है, बिहार सरकार ने जो बिंदु तय किये है उसी पर जनप्रतिनिधि बोलेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: रवींद्रनाथ टैगोर के प्रकृति प्रेम, मानववाद और शिक्षा दर्शन पर मिथिला विश्वविद्यालय में गुरुदेव के शाश्वत संदेश को वर्तमान पीढ़ी का दार्शनिक...

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती...

रामनगर विधायक नंदकिशोर राम ने ली शपथ, बिहार कैबिनेट में 21 साल बाद चंपारण का जलवा

रामनगर विधायक: चंपारण की सियासत में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री...

Lakhisarai Arrest: एससी-एसटी एक्ट का फरार शराब के नशे में दबोचा गया, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Lakhisarai Arrest: लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एससी-एसटी...