spot_img

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोगों की ऑन द स्पॉट मौत, 12 से अधिक यात्री जख्मी

spot_img
- Advertisement -

रोहतास से बड़ी खबर है जहां करगहर से सासाराम जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लगभग एक दर्जन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar BJP में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, 50% नए चेहरे; नई टीम पर मंथन तेज

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह यात्रियों को लेकर बस करहगर से सासाराम के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार में बस के चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। नतीजा,बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

- Advertisement -

घटना सासाराम-चौसा पथ की है। जहां, हादसे में एक युवक करगहर के सेमरिया निवासी राधेश्याम सिंह समेत एक युवती शिवसागर के गरूरा की रहने वाली डोली कुमारी की मौत हो गई है। वहीं, बारह से अधिक यात्री जख्मी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी के सरकारी स्कूलों- कॉलेजों में रील बनाने और वीडियोग्राफी पर रोक, Reels Ban in Schools, अब नहीं बनेगी क्लास में रील!

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद की। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी है। पुलिस ने मौके से दोनों शवों को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sitamadhi News: पुपरी-मधुबनी रोड पर लगी भीषण आग, पिता को बचाने में बेटी की भी मौत, पढ़िए … एक ही चिता में जलकर खाक...

सीतामढ़ी आग: बिहार के सीतामढ़ी से रिश्तों की एक ऐसी हृदयविदारक कहानी सामने आई...

Bihar VIP Security: बिहार में बड़े नेताओं की सुरक्षा बदली, विजय सिन्हा की Z+ घटी, श्रवण कुमार को Y+ एस्कॉर्ट!

Bihar VIP Security: बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल हुआ...

Bihar Politics: CM Samrat को युवक ने पहनाई माला, कहा – कुछ ऐसा कीज़े कमाल कि नौकरी के लिए बिहार से बाहर न जाना...

सम्राट चौधरी: बिहार की राजनीतिक गलियों में शुक्रवार देर रात से ही हलचल तेज...