back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

सर्वे के लिए गांव आए स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सोनू को चार अपराधियों ने घेरकर मारी गोली, बैग, बाइक और लैपटाप लूटकर फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दिन दहाड़ दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जयपाल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन आईएफएमआर में सुपरवाइजर नालंदा जिले के बराकत गांव निवासी शिव कुमार महतो के 28 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार को गोली मार दी। वहीं, बाइक और लैपटॉप समेत बैग लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar DJ Vehicle Ban: बिहार में डीजे और मॉडिफाइड वाहनों पर लगा बैन, परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

जानकारी के अनुसार, वारदात छपरा के एकमा थाना अंतर्गत माने-दाउदपुर मुख्य मार्ग पर हुआ जहां अपराधियों ने बाइक सवार कर्मचारी सोनू कुमार को गोली मारकर बाइक और लैपटॉप समेत बैग लूट को अंजाम दिया है। वह उस कंपनी में सर्वेयर के पद पर कार्यरत हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,सोनू कुमार अपने अन्य दोस्तों के साथ सर्वे के लिए गांव की तरफ निकले हुए थे। उनके अन्य साथी बाइक से कुछ आगे निकल गए थे और वह अकेले पीछे छूट गया था। तभी अपराधियों ने उसे रोककर गोली मारी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Recruitment Scam: बिहार पुलिस भर्ती घोटाला सिपाही परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, कई जिलों के 7 जालसाज गिरफ्तार

बाद में स्थानीय लोगों ने गंभीरावस्था में सोनू कुमार को एकमा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि गोली उसके बाएं पैर में लगी है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रणबीर कपूर का बड़ा दांव: अंधेरी में फिर गुलजार होगा आरके स्टूडियो, तीन फिल्मों की शूटिंग एक साथ संभव!

Ranbir Kapoor News: बॉलीवुड के शो-मैन राज कपूर का सपना, उनकी विरासत आरके स्टूडियो...

Bhagalpur Viral Video: शिव की बारात या ‘गैंग्स ऑफ नाथनगर’? DJ पर तमंचा लहराकर युवक ने काटा बवाल, पुलिस बेखबर

Viral Video: कानून के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन भागलपुर में एक युवक के...

मोबाइल टचस्क्रीन: आपकी उंगलियों का जादू, जानें कैसे करती है काम!

Mobile Touchscreen: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है और इसकी कार्यप्रणाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें