spot_img

Lucknow रिहायशी इमारत गिरने की हिस्सेदारी में SP MLA शाहिद मंजूर के बेटे हिरासत में, इमारत के अवैध निर्माण में कई नेताओं के फ्लैट

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ (Lucknow) के वजीर हसनगंज (Hasanganj) रोड पर एक रिहायशी इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। हादसे के बाद मेरठ के किठौर के सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद एसओजी की टीम नवाजिश को लेकर लखनऊ गई। मेरठ में इससे शाहिद मंजूर समर्थकों में खलबली मची हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बुधवार की सुबह करीब छह बजे तक 14 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका था। वहीं करीब 13 घंटे से अभी भी ऑपरेशन जारी है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद अभी तीन लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर अब इस हादसे पर एक्शन शुरू हो गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में 'गेम ओवर', 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!

लखनऊ में बजीरहसन रोड पर स्थित 5 मंजिला अलाया अपार्टमेंट गिरने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री और सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद को हिरासत में लिया है। इस अपार्टमेंट को शाहिद मंजूर के भतीजे मो. तारिक और बेटे नवाजिश शाहिद ने खरीदा था। पुलिस ने शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को हिरासत में लेकर एक घंटा पूछताछ की और रात करीब डेढ़ बजे अपने साथ लखनऊ ले आई। अलाया अपार्टमेंट को यजदान बिल्डर्स ने बनवाया था।

लखनऊ में अपार्टमेंट गिरने से हुए हादसे की प्रदेश सरकार ने जांच शुरू करा दी है। इस अपार्टमेंट की जमीन पूर्व कैबिनेट मंत्री और मेरठ के किठौर से सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और भतीजे तारिक के नाम है। लखनऊ से फोन कॉल आते ही मेरठ में पुलिस सक्रिय हो गई और शाहिद मंजूर के जली कोठी स्थित आवास की घेराबंदी कर ली गई।

 

मेरठ एसओजी ने नवाजिश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एसओजी कार्यालय में नवाजिश से एसपी क्राइम अनित कुमार ने जमीन और अपार्टमेंट के बारे में जानकारी ली। देर रात ही एसओजी टीम नवाजिश को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें:  70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के अपार्टमेंट का निर्माण यजदान बिल्डर ने कराया उसके बाद अपार्टमेंट के 12 में से दस फ्लैट बेच दिए गए और दो फ्लैट शाहिद मंजूर के पास है। इनमें से एक फ्लैट में शाहिद मंजूर की बेटी अपने परिवार के साथ रहती थी। फ्लैट की मरम्मत करने के बाद उसकी बेटी फिलहाल दूसरी जगह शिफ्ट हो गई। मेरठ में पुलिस ने शाहिद मंजूर के परिवार को बिना अनुमति शहर नहीं छोड़ने का नोटिस दिया है।

शाहिद मंजूर के भतीजे तारिक की धरपकड़ के लिए पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से शाहिद मंजूर के मेरठ स्थित आवास और किठौर आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गौरतलब है कि नवाजिश इससे पहले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत चुका है।

लखनऊ पुलिस ने इमारत गिरने के मामले में मेरठ की किठौर विधानसभा से विधायक शाहिद मंजूर के बेटे को हिरासत में लिया गया हैञ विधायक शाहिद मंजूर का बेटा नवाजिश को पुलिस हिरासत में लेकर लखनऊ आ गई है। सूत्रों के अनुसार धराशाई हुई इमारत में विधायक के बेटे की हिस्सेदारी में थी। इमारत बनने के बाद से दो फ्लैट भी विधायक के बेटे के नाम पर थे। लेकिन फिलहाल इमारत में इनके परिवार को कोई सदस्य नहीं रहता था.

यह भी पढ़ें:  DARBHANGA की 'लेडी सिंघम': काम्या मिश्रा की सियासत में एंट्री? खान सर को बताया 'क्रांतिदूत', इन बातों पर खुलकर बोलीं, जानिए क्यों छोड़ी थी नौकरी और क्या है ' प्लान '?

लखनऊ के जिस अपार्टमेंट में हादसा हुआ है, उस अपार्टमेंट की जमीन सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और उसके चचेरे भाई तारिक के नाम है। फायद यजदानी उर्फ सेठु से नवाजिश ने बिल्डर एग्रीमेंट किया था। इसके बदले यजदान बिल्डर ने शाहिद मंजूर परिवार को दो फ्लैट दिए थे। इसमें कुछ साल पहले शाहिद मंजूर भी रहे और एक फ्लैट में उनके दामाद और बेटी भी रहे। बताया जा रहा है कि 12 फ्लैट बनाए गए और 10 का बैनामा नवाजिश और तारिक ने ही किया था।

इस अपार्टमेंट का नाम विधायक शाहिद मंजूर की पोती यानि बेटे नवाजिश शाहिद की बेटी अलाया के नाम पर ही है। शाहिद मंजूर मेरठ के किठौर से विधायक हैं। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। 2 लोगों के अब भी जमींदोज हो चुकी इमारत के मलबे में फंसे होने की आशंका है। 5 मंजिला इस बिल्डिंग के गिरने की वजह का तो अभी पता नहीं लगा है, लेकिन इसे कल दोपहर में आए भूकंप से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी चिंता है : क्यों बदला बिहार में मौसम का स्वभाव! IMD की बड़ी स्टडी से खुलेंगे जलवायु परिवर्तन के राज

Bihar Climate Change: बिहार में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को देखते हुए IMD ने एक विशेष वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया है। पिछले 20 साल में 13 बार कम बारिश, 'झपसी' का गायब होना और#BiharClimateChange,#IMDStudy,#BiharMonsoon

बिहार में मुहर्रम पर बड़ा फैसला: बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-भड़काऊ गाने बैन, जानें मुख्य सचिव प्रत्यय, DGP विनय ने बताया -क्या हैं नए...

Bihar Muharram: मुहर्रम 2026 से पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिना लाइसेंस जुलूस, डीजे और भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी DM-S#BiharMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert