spot_img

साधु बनकर बिहार में घूम रहे थे यूपी के 6 मुस्लिम युवक, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है जहां जिला के अकबरपुर थाना क्षेत्र में चातर हॉल्ट पर छह की संख्या में गेरुआ एवं अन्य रंग के कपड़े में लोग उतरे। सभी मुस्लिम समुदाय के थे। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी को साधु होने के आरोप में बंधक बना लिया, जमकर पिटाई भी की। मामला, अकबरपुर थानाक्षेत्र के चातर हॉल्ट के समीप कलौन्दा गांव का है जहां सभी लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,अकबरपुर थाना क्षेत्र के चातर हॉल्ट के समीप कलौन्दा गांव में ग्रामीणों ने छह मुस्लिम लोगों को पकड़ा जो साधू के वेशभूषा में घूम रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह ट्रेन से सभी उतरे थे और सभी अलग-अलग दिशा में जाने लगे। पकड़े गए लोगों का नाम कलीम अहमद, राशिद, नवाब अली, अमजद खान और सुभान अली है।

- Advertisement -

सूचना मिलने पर अकबरपुर थाना की पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और उन्हे अपने साथ पूछताछ के लिए थाने पर ले जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है की ये सभी उत्तरप्रदेश के गोंडा जिला के रहने वाले हैं। ये पारंपरिक रूप से इसी वेश भूषा में भीख मांग कर अपना जीवन यापन करते हैं। चातर हॉल्ट पर ये भीख मांगने ही उतरे थे। जहां स्थानीय लोगों ने इन्हेंं पकड़ लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी कमाई, जानिए क्या कहते है ताज़ा रिपोर्ट्स

अकबरपुर के थानाध्यक्ष अजय कुमार ग्रामीणों की ओर से बंधक बनाए गए संदेही से पूछताछ कर रहे हैं। थाने पर लाए गए सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के देहात कोतवाली थाने के सीकरिया गांव के निवासी बताए जाते हैं।

कलौन्दा गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें जब शक हुआ तो सभी से पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर सभी लोगों ने सही जवाब नहीं दिया, जिसके बाद सभी ग्रामीणों ने उग्र होकर उनकी पिटाई शुरू की तो सभी ने बताया कि वो यूपी से हैं और भीख मांगने का काम करते हैं। मौके पर इनके पास से कमंडल, झोला, सारंगी भी बरामद हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार इनके पास चाकू छुरे भी है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि ये भेष बदलकर चोरी, छिनतई, लूट और बच्चे चुराने की घटना को अंजाम देते है। पूर्व में कई ऐसे कांड भी हो चुके है जिसमें ऐसे लोग संलिप्त रहते है। फिलहाल पुलिस अन्य की तलाशी के लिए इलाके में खोजबीन शुरू कर दी है।

गिरफ्तार लोगों में सलीम अहमद उर्फ गप्पू सुभान अली मोहम्मद रशीद अरमान अली सहित सभी 6 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है सूचना मिलते ही अकबरपुर के थानाध्यक्ष अजय कुमार दल बल के साथ पहुंचकर सभी को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Advocate General News: बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! पीके शाही ने महाधिवक्ता पद छोड़ा, जानिए क्यों?

एसपी अमरीश राहुल ने बताया कि सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। विशेष जानकारी मिलने पर मीडिया कर्मियों को शीघ्र दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत प्रतिवेदन जांच पूर्ण होने पर पुनः निर्गत किया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Monsoon News: बिहार में मानसून का कीजिए स्वागत! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

बिहार में IMD ने अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की भविष्यवाणी की है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई जिलों में भारी बारिश, गरज और ब#BiharMonsoon,#HeavyRainAlert,#IMDForecast

Bhagalpur Muharram News: भागलपुर में मुहर्रम से पहले कमेटी की अहम बैठक, क्या दूर होंगी ये गंभीर समस्याएं?

भागलपुर में मुहर्रम की तैयारियों को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की तीसरी बैठक हुई। इसमें पानी जमाव, गंदगी और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रशासन से जल#BhagalpurNews,#MuharramPreparation,#BiharFestival

Darbhanga Dalit News: दरभंगा में दलितों का ‘जन आक्रोश’, गुरुजी के एक आह्वान से बदल सकती है तस्वीर!

दरभंगा में दलितों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ दलित चेतना मंच ने विशाल जन आक्रोश महासम्मेलन का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी ने समाज को एकजुट होने और न्याय#DarbhangaNews,#DalitChetnaManch,#BiharPolitics

Darbhanga Yagyopaveet News: दरभंगा में ऐतिहासिक यज्ञोपवीत संस्कार: मंत्री-सांसद होंगे मौजूद, जानें पूरा कार्यक्रम और महत्व!

दरभंगा के पहाड़ी मठ में भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। यह आयोजन धार्मिक सद्भाDarbhangaNews,YagyopaveetSanskar,BiharReligiousEvent