spot_img

परीक्षा देकर लौट रहे ममेरे-भाई-बहन को बिक्रमशिला पुल पर ट्रक ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से बड़ी खबर है जहां जिले के जीरोमाइल थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों आपस में दोनों ममेरे भाई-बहन थे। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि भागलपुर से नवगछिया की ओर एक बाइक पर दो लोग नवगछिया के रंगरा चौक प्रखंड के सधुआ गांव निवासी अखिलेश पंडित की 22 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी और सधुआ गांव के ब्रजेश कुमार जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

मधु नवगछिया से भागलपुर परीक्षा देने आई थी। परीक्षा देकर लौटते समय विक्रमशिला पुल पर सुबह 11 बजे हादसा हो गया। हादसे के बाद विक्रमशिला पुल पर जाम लग गया और दोनों तरफ से भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद जाम हटाने के लिए पुलिस बलों को लगाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में Convocation Ceremony राज्यपाल ने बांटे मेडल और डिग्रियां, 443 छात्र हुए पास

मधु के पास मिले परीक्षा प्रवेश पत्र से उसकी पहचान हुई तो यातायात प्रभारी ब्रजेश कुमार ने तुरंत उसके स्वजनों को हादसे की जानकारी दी। मधु ममेरे भाई के साथ परीक्षा देकर बरारी से वापस विक्रमशिला पुल होकर बाइक से लौट रही थी। जैसे ही दोनों पुल पहुंच पथ से पुल पर पहुंचे तभी तेज गति से जा रही ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

हादसे की जानकारी पर यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेज गति से ट्रक को भगा ले जा रहे चालक का पीछा कर उसे रोका। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के पूर्व पंचनामा और अन्य दस्तावेजी कार्रवाई के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल भेज दिया है। बाइक में नंबर प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...