spot_img

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में शादीशुदा लड़की को नशा खिलाई…महीनों किया दुष्कर्म, बनाया VIDEO, भेज दिया ससुरालवालों को, कर रहा Blackmail, ससुराल ने भी लड़की से किया तौबा…अब…?

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, गायघाट देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक ने पड़ोसी लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसको बेहोश कर दिया। उसके बाद लड़की का अश्लील वीडियो बनाया। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो के दम से वह ब्लैकमेल करके कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके अलावा पीड़ित लड़की की शादी हो गई। इसका मामला जब खुला तो आरोपी युवक ने लड़की के ससुराल वाले पर इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। पीड़िता के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आवेदन लिया हैं।

- Advertisement -

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर में CBI अधिकारी बनकर 'Digital Arrest Fraud' से 17 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार यह मामला बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। इसी गांव में पीड़िता और आरोपी रहता है। पीड़िता शादीशुदा हैं। उनहोंने बताया कि पड़ोस युवक के यहां वह रोज दूध लेने जाती थी। उसकी दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाकर घर में आने-जाने लगा।

 

युवक पर आरोप है कि बीते महीने पहले झांसा देकर घर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उसके बेहोश हो जाने के बाद अश्लील वीडियो बनाया। आरोप यह भी है कि अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर क़रीब कई महीने तक दुष्कर्म किया।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Girl Missing: मुजफ्फरपुर के गायघाट से लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, अब खुलेगा राज? पढ़िए कैसे मिली गयाघाट पुलिस को कामयाबी?

शादी होने के बाद पीड़ित लड़की ससुराल चली गई। आरोपी युवक की ओर से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित लड़की को फिर गांव बुला लिया। यौन शोषण करता रहा। उसके बाद पीड़िता की ओर से लगातार यौन शोषण करने से मना करने पर पीड़िता के ससुराल वालों को वीडियो भेज कर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित लड़की का रिश्ता टूट गया।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर में `बुलेट प जीजा नहीं खूनी पति...` नवविवाहिता की पलंग पर मिली लाश, गला घोटकर हत्या... फरार!

इससे परेशान होकर परिजन ने युवक के खिलाफ शिकायत पुलिस से आवेदन देकर शिकायत की हैं। मामले में बेनीबाद ओपी के प्रभारी ओपी अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आवेदन के आलोक में छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की तबीयत बिगड़ी, वाहन न मिलने पर छात्रों का जोरदार हंगामा

इंजीनियरिंग कॉलेज: अररिया के सिमराहा स्थित फणीश्वरनाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार, 02 मई...