spot_img

Bihar अब Startup युग में, CM Nitish Kumar ने दिया बिहार को B-Hub, बनेगा बिहार बिजनेस हब

spot_img
- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार स्टार्टअप नीति (Bihar Startup Policy 2022) के तहत पटना के मौर्य लोक कंपलेक्स में बी-हब का उद्घाटन किया। बिहार स्टार्टअप नीति के तहत उद्योग विभाग की तरफ से कई तरह की सुविधाएं नए स्टार्टअप शुरू करने वालों को प्रदान की जा रही है।

- Advertisement -

इसके तहत बिहार स्टार्टअप नीति के तहत उद्योग विभाग की तरफ से कई तरह की सुविधाएं नए स्टार्टअप शुरू करने वालों को प्रदान की जा रही है। उद्योग विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं में स्टार्टअप इकाई के लिए 10 लाख का सीड फंड, एंजेल समुह निवेश पर 50 लाख तक का मैचिंग लोन, रियायती दर पर को-वर्किंग स्पेस, फैसिलिटेशन सेंटर, एक्सीलरेशन कार्यक्रम में भागीदारी के लिए 3 लाख तक का अनुदान शामिल है।

- Advertisement -

मौर्या लोक कांपलेक्स के ए ब्लॉक में पांचवी मंजिल पर B-Hub यानी बिजनेस हब का निर्माण उद्योग विभाग ने करवाया है। चंद्रगुप्त इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संस्थान (सीआईएमपी) बिजनेस इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा यह प्रबंधित है। 13800 वर्ग फुट में इसे तैयार किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Big News: विक्रमशिला सेतु ढहा: सरकार का बड़ा एक्शन, इंजीनियर निलंबित, CM ने राजनाथ सिंह से मांगी मदद

यहां हेल्थ, वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रैवल एंड टूर मैनेजमेंट, नेचुरल प्रोडक्ट्स और फाइनेंस से जुड़े हुए स्टार्टअप को जगह दी गई है। 2 जनवरी से यह काम भी कर रहा है, लेकिन अब मुख्यमंत्री के द्वारा विधिवत रूप से आज इसका उद्घाटन हो गया है।

स्टार्टअप नीति के तहत बी-हब

सरकार के उद्योग विभाग ने स्टार्टअप नीति के तहत ही मौर्या लोक कांपलेक्स में स्टार्टअप शुरू करने वालों को जगह दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री आज मौर्या लोक कांपलेक्स में इसका उद्घाटन किया, इसे बी-हब का नाम दिया गया है।

उद्योग विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं में स्टार्टअप इकाई के लिए 10 लाख का सीड फंड, एंजेल समुह निवेश पर 50 लाख तक का मैचिंग लोन, रियायती दर पर को-वर्किंग स्पेस, फैसिलिटेशन सेंटर, एक्सीलरेशन कार्यक्रम में भागीदारी के लिए 3 लाख तक का अनुदान शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत में लगेंगे 3 महीने, सीएम सम्राट ने सेना से मांगी मदद, पीपा पुल से नहीं, पढ़िए कहां से आने जाने का विकल्प!

उद्घाटन कार्यक्रम में उद्योग मंत्री समीर महासेठ और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। काफी समय से इसके उद्घाटन के लिए इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री इन दिनों समाधान यात्रा पर हैं और समाधान यात्रा के बीच में ही यह कार्यक्रम हो रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दलित स्त्रीवाद में ‘दोहरी चुनौती और दोहरा संघर्ष, अनीता भारती ने बताया कैसे बौद्ध काल से शुरू हुआ यह संघर्ष

दलित स्त्रीवाद: विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग में आयोजित एक विशेष व्याख्यान में प्रख्यात दलित लेखिका...

Darbhanga News: पुणा सड़क हादसे में दरभंगा के दो सगे भाइयों की मौत, पढ़िए बाइक, घर और वाहन से ठोकर, कोहराम

दरभंगा न्यूज़: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Begusarai News: बेगूसराय सड़क निर्माण, 18 सड़कों को अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

बेगूसराय सड़क निर्माण: बिहार के बेगूसराय जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है,...

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस… रिफ्रेश यॉर माइंड….Police Training पढ़िए दक्षता बढ़ाने की पढ़ाई!

Police Training: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और पेशेवर कौशल को...