spot_img

मैट्रिक की परीक्षा देने एक बाइक पर जा रहे थे चार छात्र, चारों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, दो की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

नवादा जिले के वारसलीगंज थाने के बागी बरडीहा मोड़ पर बुधवार को एक मोटरसाइकिल पर 4 परीक्षार्थी रोह से वारसलीगंज परीक्षा देने जा रहे थे। यहां अनियांत्रिक ट्रक ने बाइक से मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे 4 परीक्षार्थी को रौंद दिया।विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ऐसी टक्कर मारी कि इस भीषण दुर्घटना में दो की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में ही हो गई। वही अन्य दो अन्य छात्र बुरी तरह घायल हो गए है। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

घायल युवक ने बताया कि वे रोह से अपने साथियों के साथ एसएन सिंहा कॉलेज वारसलीगंज परीक्षा देने जा रहे थे। बागीबरडीहा के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दुर्घटना घटी। आम नागरिकों के सहयोग से सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल लाया गया ।

- Advertisement -

अस्पताल में चिकित्सक के उपस्थित नहीं रहने के कारण आम नागरिकों में रोष देखा जा रहा है । मृतक छात्र की पहचान रोह थाने के मोरमा गांव के निवासी संकेत कुमार के रूप में की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Constable Exam News: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज से शुरू, इन सख्त नियमों के उल्लंघन पर होगा बड़ा एक्शन!

वही घायलों में सौरभ कुमार मोरमा, सिरदला थाना के चौक गांव निवासी सुधीर कुमार तथा उसका चचेरा भाई आदित्य कुमार के रूप में की गई है। सभी घायलों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है एक की हालत बहुत ही नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की मदद से सभी को नवादा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन ड्यूटी पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। आधे घंटे के बाद डॉक्टर यहां इलाज करने के लिए पहुंचे। जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना नवादा पकरी बरामा पथ पर वारसलीगंज के बागी बरडीहा मोड़ के समीप की है। यहां मैट्रिक के 4 छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे दो छात्र की मौत हो गई, वही अन्य दो छात्रों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Monsoon News: बिहार में मानसून का कीजिए स्वागत! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

बिहार में IMD ने अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की भविष्यवाणी की है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई जिलों में भारी बारिश, गरज और ब#BiharMonsoon,#HeavyRainAlert,#IMDForecast

Bhagalpur Muharram News: भागलपुर में मुहर्रम से पहले कमेटी की अहम बैठक, क्या दूर होंगी ये गंभीर समस्याएं?

भागलपुर में मुहर्रम की तैयारियों को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की तीसरी बैठक हुई। इसमें पानी जमाव, गंदगी और अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रशासन से जल#BhagalpurNews,#MuharramPreparation,#BiharFestival

Darbhanga Dalit News: दरभंगा में दलितों का ‘जन आक्रोश’, गुरुजी के एक आह्वान से बदल सकती है तस्वीर!

दरभंगा में दलितों पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ दलित चेतना मंच ने विशाल जन आक्रोश महासम्मेलन का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी ने समाज को एकजुट होने और न्याय#DarbhangaNews,#DalitChetnaManch,#BiharPolitics

Darbhanga Yagyopaveet News: दरभंगा में ऐतिहासिक यज्ञोपवीत संस्कार: मंत्री-सांसद होंगे मौजूद, जानें पूरा कार्यक्रम और महत्व!

दरभंगा के पहाड़ी मठ में भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। यह आयोजन धार्मिक सद्भाDarbhangaNews,YagyopaveetSanskar,BiharReligiousEvent