spot_img

दरभंगा के तारडीह में गर्भवती महिला की हत्या कर लाश को बगीचे में गड्ढे खोदकर दफनाया,

spot_img
- Advertisement -

तारडीह, देशज टाइम्स। सकतपुर थाना क्षेत्र के सकतपुर बाजार में दहेज लोभियों ने दहेज के लिए विवाहिता गर्भवती  महिला निर्मली जिला सुपौल दिलीप धनकर की पुत्री गुड़िया कुमारी की हत्या कर दी। हत्या कर शव को छुपाने का प्रयास किया गया।

- Advertisement -

सूचना पर पहुंचे गुड़िया के परिजनों ने सकतपुर थाना पुलिस की मदद से शव को गांव के ही रामाशंकर सिंह के बगीचे से गड्ढे खोदकर बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

- Advertisement -

इस संबंध में सकतपुर थाना में गुड़िया के पिता दिलीप धनकर ने आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अपनी पुत्री गुड़िया कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज से सकतपुर बाजार निवासी धोरखा धनकर के पुत्र सावन धनकर के साथ धूमधाम के साथ किया था। जो हो सका हमने शादी में दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सल्फिया कॉलेज में मिला सदियों पुराना ज्ञान का खजाना, दरभंगा में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियाँ

शादी के कुछ दिनो बाद से ही मेरी बेटी को मारपीट करते और दहेज के रूप में चार भरी सोना और पचास हजार रुपया लाने की दबाव बना रहे थे। आज शुक्रवार सुबह मेरे दामाद ने फोन कर कहा कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है। कुछ देर बाद फिर फोन कर बताया कि आपकी बेटी मर गई। जब हमलोग यहां पहुंचे तो घर में कोई नहीं था।

लोगों ने बताया कि रात में ही मर गई। लाश को कहीं ले गया। पुलिस की मदद से शव को गांव के ही एक बगीचे से बरामद किया। इस संबंध में गुड़िया के पिता दिलीप धनकर ने दामाद श्रवण धनकार, ससुर धोरख़ा धनकार, शंकर धनकारी पिता धोरखा धनकार, पवन धनकर पिता भुट्टा धनकार, चंद्रा देवी पति पवन धनकर, ग्राम सकतपुर जिला दरभंगा, राजू धनकर पिता विजय धनकर, आशा देवी पति राजू धनकर, दोनो ग्राम कमलाबारी थाना जयनगर जिला मधुबनी सहित कई लोगों को आरोपित किया है।

इस संबंध में सकतपुर थाना अध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और, आगे कि कार्रवाई की जा रही। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गुड़िया की एक दूध मुंही बच्ची भी है, जो गुड़िया के ससुराल पक्ष की ओर से लेकर कहीं सभी लापता हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमतौल को लगी जलजमाव की बीमारी, आखिर क्या है समस्या की जड़? कौन करेगा इलाज, कीचड़, गंदगी, व्यापार ठप!

कमतौल जलजमाव: बारिश ने दरभंगा के कमतौल और अहियारी नगर पंचायत में आम लोगों...

Darbhaga News: दरभंगा में मकानों का सर्वे शुरू, भविष्य की Kamtaul Census योजनाओं के लिए अहम

Kamtaul Census: दरभंगा के कमतौल-अहियारी नगर पंचायत में एक महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है,...

Bihar News: बिहार के सरकारी दफ़्तर में अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, HRMS से पड़ेगा अवकाश आवेदन!

HRMS Bihar: बिहार में सरकारी कामकाज को और भी चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में...