spot_img

नगर परिषद की उपसभापति के पति को अपराधियों ने घेरकर मारी दिन-दहाड़ गोली

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर, देशज टाइम्स। भागलपुर में अहले सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति के पति रामाधीन यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उपसभापति के घायल पति को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Bridge Collapse: भागलपुर-उत्तर बिहार का संपर्क कटा, भरभरा कर गिरा विक्रमशिला पुल का स्लैब, गंगा में समाया पिलर,  आवागमन पूरी तरह ठप

जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज नगर परिषद की डिप्टी मेयर के पति रामाधीन यादव अपने घर के पास खड़े होकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने रामाधीन यादव के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से डिप्टी मेयर के पति रामाधीन यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लौट मौके पर पहुंच गए और भाग रहे दोनों अपराधियों में से एक को धर दबोचा। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और डिप्टी मेयर के घायल पति को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाश से कड़ी पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में बड़ा ‘हाईकोर्ट जज घोटाला’: 20 लाख की ठगी, ADTO की शिकायत पर FIR

हाईकोर्ट जज घोटाला: बिहार में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि...

Sasaram Crime: सासाराम में खूनी खेल, तिलक से लौट रहे भाइयों को चाकुओं गोद डाला, एक की मौत, दूसरा जिंदगी की रहम पर!

Bihar Crime: बिहार के सासाराम में आपसी रंजिश ने ऐसी खूनी पटकथा लिखी कि...