spot_img

पटना में BTSC कैंडिडेट्स पर लाठीचार्ज, पहुंचे थे BJP ऑफिस का घेराव करने, BTSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाई लाठी

spot_img
- Advertisement -

पटना से बड़ी खबर है जहां बीजेपी ऑफिस का घेराव करने पहुंचे बीटीएससी (BTSC) के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। इन कैंडिडेट्स का रिजल्ट पिछले चार सालों से पेंडिंग है। रिजल्ट जारी करने को लेकर ही गुरुवार सुबह से कैंडिडेट्स सड़कों पर उतरे थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों ने कहा कि बीटीएससी आयोग का जब गठन हुआ था। तब यह पहली वैकेंसी थी। उसके बाद भी डॉक्टर समेत कई अन्य बहाली विभाग की ओर से निकाली गई। सब बहाली हो गई, यही एक बहाली है जो पिछले चार साल से पेंडिंग है। जब तक हमारी बहाली नहीं की जाती, तब तक हम लोग प्रदर्शन करते रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

साढ़े 12 बजे ये कैंडिडेट्स बीजेपी ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोका। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को वहां से हटाया। इस वारदात के बाद उस इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue Officers Suspension: बिहार में 47 अधिकारियों का निलंबन रद्द, सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फैसला, पढ़िए नूरा-कुश्ती...कब और क्यों हुआ था यह विवाद?

जानकारी के अनुसार, बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के जूनियर इंजीनियर पद की परीक्षा देने के बाद भी कैंडिडेट्स लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को उनका सब्र टूट गया और अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर गए। कैंडिडेट्स आज BJP, RJD और JDU के दफ्तर के बाहर आंदोलन करने निकले थी। इसी दौरान बीजेपी ऑफिस के बाहर उनपर लाठियां बरसाई गई।

अभ्यर्थी ने बताया कि 2019 में ही यह बहाली आई थी, काउंसलिंग करा कर इसका रिजल्ट भी दे दिया गया। आज सरकार इस बहाली को कैंसिल करने के कगार पर आ गई हैं। पुलिस ने हम लोगों पर बहुत बार लाठीचार्ज किया हैं। लेकिन हम लोग तब तक सड़क पर रहेंगे जब तक सरकार और आयोग हमारी मांगों को पूरा नहीं करता।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में बड़ा ‘हाईकोर्ट जज घोटाला’: 20 लाख की ठगी, ADTO की शिकायत पर FIR

हाईकोर्ट जज घोटाला: बिहार में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि...

Sasaram Crime: सासाराम में खूनी खेल, तिलक से लौट रहे भाइयों को चाकुओं गोद डाला, एक की मौत, दूसरा जिंदगी की रहम पर!

Bihar Crime: बिहार के सासाराम में आपसी रंजिश ने ऐसी खूनी पटकथा लिखी कि...