spot_img

दरभंगा के जाले में महिला के घर से हजारों कैश भी ले ली, चोरी पकड़ाई तो गृहस्वामी की जमकर लात-घूंसों-डंडे से पीटा भी

मीना देवी अपने जानवर के लिए खेत से घास लाने गई थी। घास लेकर जब वह घर आई तो देखा...

spot_img
- Advertisement -

 जाले, देशज टाइम्स। घास काटने गई महिला के घर को सुना देखकर आंगन की देयादनी ने घर में घुसकर बक्से में रखे तीन हजार कैश की चोरी कर ली। जब वह घास लेकर वापस आई तो अचानक अपने घर में घुसने के बाबत जब पूछताछ की तो सभी ने उसे मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घटना में घायल महिला की चिकित्सा जाले रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में देउरा बंधौली गांव निवासी नीरज दास की पत्नी मीना देवी ने जाले थाना में आवेदन देकर देउरा बंधौली गांव के शिवजी चौपाल, शोभा देवी, अजय चौपाल समेत चार लोगों पर जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

- Advertisement -

प्राथमिकी में कहा गया है कि मीना देवी अपने जानवर के लिए गुरुवार को खेत से घास लाने गई थी। घास लेकर जब वह घर आई तो देखा कि उसके घर में उपरोक्त सभी आरोपी घुसे हुए हैं। जब, वह घर में घुसने की बाबत पूछताछ की तो, सभी ने एकजुट होकर लात-घूसे-लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शराब तस्कर की अब खैर नहीं! पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तिहार, अब होगी कुर्की

इस मामले में थानाध्यक्ष यशोदा नंद पांडेय ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की तहकीकात को लेकर पुलिस पदाधिकारी को विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोपालगंज में UP से आई बारात, स्टेज पर खून: फरमाइशी गाना नहीं बजाया तो डांसर को मार दी गोली… ऑन द स्पॉट MUDER!

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक शादी समारोह में फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने#GopalganjCrime,#BiharNews,#DancerShot

GOOD NEWS: अब शाम को भी पढ़ेंगे छात्र! बिहार के 10 कॉलेजों में शुरू होंगी इवनिंग क्लासें, AN कॉलेज भी बनेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी

Bihar Education News: बिहार उच्च शिक्षा विभाग ने 10 प्रमुख कॉलेजों में शाम की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय को भेजा है, जिससे छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।#BiharEducation,#EveningClasses,#ANCollege

बिहार के छात्रों को झटका या फायदा? अब इंटर्नशिप के बिना नहीं मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री!

Bihar Education: बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक की डिग्री के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। लोकभवन के निर्देशानुसार, चौथे सेमेस्टर के छात्रों को 120 घंटे की इंटर्नशिप#BiharEducation,#BiharUniversity,#InternshipNews

अब पटना हाई कोर्ट में नहीं होगी इंटरनेट की समस्या! कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट परिसर में हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले पर कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ#PatnaHighCourt,#BiharNews,#InternetConnectivity