spot_img

दरभंगा में होली पर होम्योपैथिक और अंग्रेजी दवा दुकानों पर भी रहेगी खास नजर, पढ़िए क्या है प्रशासन का अलर्ट

मुख्य बातें होली के मद्देनजर मद्यनिषेध अभियान में लाई जाए तेजी :डीएम राजीव रौशन होली के मद्देनजर भूमि विवाद व मादक पदार्थों पर रखें विशेष चौकसी: डीएम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में भूमि-विवाद निष्पादन एवं मद्यनिषेध अभियान की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की गयी।

- Advertisement -

बैठक में जिलाधिकारी ने दरभंगा के सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष से बारी-बारी से उनके यहां लंबित भूमि-विवाद के मामलों की समीक्षा की साथ ही लंबित भूमि विवाद मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि भूमि-विवाद के मामलों से विधि व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न होती है, इसलिए सभी अंचल एवं थाना संयुक्त रूप से भूमि-विवाद पर नियंत्रण रखें और प्रत्येक शनिवार को भूमि-विवाद की सुनवाई बैठक करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

उन्होंने कहा कि लोक भूमि से संबंधित विवाद के मामले में स्पष्ट है कि उस पर लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम चलेगा और लोक भूमि पर किसी रैयत का अधिकार नहीं हो सकता। लेकिन सरकार यदि किसी को पर्चा दिया है या बिहार भूमि-विवाद निवारण अधिनियम के तहत किसी को बसाया है या किसी दान दाता की भूदान की जमीन पर किसी को बसाया है तो उसके दखल को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सरकार को है। साथ ही उसे कोई बेदखल न करें यह भी सुनिश्चित करना है।

रैयती जमीन विवाद के मामले में सीमांकन विवाद के मामले का निष्पादन भू मापी करवाकर किया जाये। आपसी बटवारा का मामला स्वायत्त वाद(टाइटल सूट) के माध्यम से ही किया जा सकता है, यह सुझाव, पक्षकारों को दिया जाए।

यदि किसी के घर या किसी गांव में पहुंच पथ नहीं है तो, लोक भूमि के मामले में पहुंच पथ के लिए सरकार की ओर से  जमीन दी जा सकती है, रैयती भूमि के मामले में संबंधित अनुमंडल दंडाधिकारी को सीआरपीसी की धारा-147 के तहत उस रैयती भूमि को, बिना मुआवजा के, देने का अधिकार प्रदत्त है। पहुंच पथ से किसी को वंचित नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

बिहार भूमि विवाद निवारण अधिनियम में डीसीएलआर को भी भूमि विवाद निराकरण की शक्ति प्रदत्त है।  उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि रिविजनल सर्वे हो गया है और नया खतियान से जमाबंदी चल रहा है तो, पुराना खतियान के आधार पर मामले को नहीं देखा जाना चाहिए, नया खतियान में खेसरा भी दर्ज है, इसलिए नया खतियान के आधार पर ही भूमि विवाद के मामले को देखा जाना चाहिए। इससे भूमि विवाद का निष्पादन करने में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर लोग अपने-अपने घरों पर वापस आते हैं, इस दौरान वे पुराने भूमि विवाद के मामले निपटाने का प्रयास करते हैं। इसलिए होली पर्व को देखते हुए भूमि-विवाद के मामलों पर विशेष निगरानी रखा जाए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

साथ ही होली को देखते हुए मद्यनिषेध अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, सभी थानाध्यक्ष को पूर्व चिह्नित स्थलों पर छापेमारी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही थाने के मालखाने में रखे हुए जप्त शराब पर चौकसी रखने के निर्देश दिया गए। इसके साथ ही जिन जप्त शराबों के लिए विनिष्टिकरण का आदेश निर्गत किया जा चुका है, उन्हें तुरंत विनष्ट कर देने का निर्देश दिया गया।

होम्योपैथिक और अंग्रेजी दवा की दुकानों पर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। उत्पाद अधीक्षक को मद्यनिषेध अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिया गया। उन्हें बस स्टैंड रेलवे स्टेशन के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले चौराहे पर ब्रेथ इन्हेलाइजर का उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए गए साथ ही रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर सामानों की भी चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं संबंधित पदाधिकारी गण शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में सस्ता हुआ 19 KG वाला गैस सिलेंडर! होटल-रेस्तरां मालिकों के लिए बड़ी खबर, जानिए नई कीमत

Bihar LPG Price: बिहार में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई की शुरुआत में 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 172.50 रुपये घट गई है, अब यह 3241.50 रुप#BiharLPGPrice,#CommercialCylinder,#GasPriceCut

घर से निकलने से पहले पढ़ें: बिहार में 4 दिन आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट जारी किया है। पटना सहित 13 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में येलो चेतावनी जारी की गई ह#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

रांची के यूट्यूबर की अपहरण के बाद हत्या! रेलवे ओवरब्रिज के पास नहर में फेंकी लाश|पढ़िए -जानकर रह जाएंगे हैरान…भागते हुए मुख्य आरोपी का...

Ranchi YouTuber Murder: रांची के युवा यूट्यूबर शिवधन लोहार की ओडिशा के सुंदरगढ़ में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। बदमाशों ने लूटपाट के बाद शव नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद फरार हो रह#RanchiYouTuberMurder,#OdishaCrime,#ShivadhanLohar

पटना में नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, चीरती निकली ताबड़तोड़ गोली! जवान चमत्कारिक रूप से बचा?

Patna Crime: पटना में आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई, जिसमें एक जवान बाल-बाल बचा।#PatnaCrime,#BiharNews,#ExciseTeam