back to top
⮜ शहर चुनें
जून, 18, 2026
होम News Lead Story लापरवाही की हद में IPS जयंतकांत को IG की नोटिस…4 थानेदारों की...

लापरवाही की हद में IPS जयंतकांत को IG की नोटिस…4 थानेदारों की कुर्सी भी खतरे में…जुड़ा है गायघाट, मनियारी, कटरा कनेक्शन

लापरवाही की हद में IPS जयंतकांत को IG की नोटिस...4 थानेदारों की कुर्सी भी खतरे में...जुड़ा है गायघाट, मनियारी, कटरा कनेक्शन
लापरवाही की हद में IPS जयंतकांत को IG की नोटिस...4 थानेदारों की कुर्सी भी खतरे में...जुड़ा है गायघाट, मनियारी, कटरा कनेक्शन

बिहार में अफसरशाही का अब अलग ही चेहरा नजर आने लगा है। पिछले कुछ समय से आईएएस हों या आईपीएस हर अधिकारी का चेहरा संदेह के घेरे में है। इसको लेकर खबरें भी सुर्खियों में रहीं हैं। ताजा विवाद  कहें या नया मामला आईपीएस अधिकारी जयंतकांत से जुड़ा है, जिन्हें आईजी आईजी पंकज कुमार सिन्हा ने हाथ में कारण बताओ नोटिस थमा दिया है।

 

इसके साथ ही चार थानेदारों की कुर्सी भी खतरे में पड़ गई है तो गायघाट, मनियारी, कटरा, सिवाईपट्टी, बेला थाना के अलावा बरियारपुर और सिकंदपुर थाने भी रडार पर हैं।

ऐसे में IPS जयंतकांत के काम काज पर उठे सवाल अब निर्णायक मोड़ पर आ गया है। आईजी के शो-कॉज और उनपर लगे क्या हैं आरोप को देखें तो साफ है, अफसरशाही पर लगाम खत्म होता दिख रहा। यही वजह है कि जयंतकांत नियम की अनदेखी कर थानेदारों की पोस्टिंग करने में वह पूरी तरह संदिग्ध भूमिका में तब से सामने हैं जब वह मुजफ्फरपुर के एसएसपी थे। उसी दौरान वहीं के मामले में पूर्व एसएसपी जयंतकांत को शो-कॉज किया गया है। आईजी पंकज कुमार सिन्हा ने यह कार्रवाई की है। इससे नौ थानेदारों की कुर्सी पर खतरा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा बदलाव! Darbhanga, Muzaffarpur समेत 6 शहरों में 400 नई AC ई-बसें, महिलाओं के लिए 50 पिंक बसें; जानें कब से शुरू होगी सेवा

जानकारी के अनुसार, आइपीएस जयंतकांत पर अपने कार्यशैली में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने नोटिस दिया गया और जवाब देने को कहा गया है। आइपीएस जयंतकांत की तरफ से संतोषजनक जवाब ना मिलने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

जयंतकांत को भेजे गए नोटिस के साथ ही पुलिस महकमा में खलबली मची है। दरअसल, मुजफ्फरपुर में एसएसपी रहते उन्होंने कार्यों में घोर लापरवाही बरती। उसी दौरान से उनपर सवाल उठने लगे थे।

बिना नियमों को ध्यान में रखते थानेदारों की पोस्टिंग के खूब मजे इन्होंने लिए। इसमें गायघाट, मनियारी, कटरा, सिवाईपट्टी, बेला थाना के अलावा बरियारपुर और सिकंदपुर ओपी शामिल हैं।

साथ ही इंस्पेक्टर के लिए अधिसूचित मीनापुर और मोतीपुर थाने में सब इंस्पेक्टर को थानेदार बनाए जाने का भी मामला हैं। बता दें कि नियम के अनुसार एक बार पोस्टिंग के बाद थानेदार को वहां तीन साल तक रहना पड़ता है। इससे पहले पोस्टिंग या नया थानेदार नहीं बनाया जा सकता।

आइपीएस जयंतकांत पर इसी नियम का उल्लंघन करने का आरोप हैं। जिसे लेकर IG पंकज कुमार सिन्हा ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया हैं। IPS जयंतकांत को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें:  लद्दाख जाने का सपना होगा पूरा! बिहार सरकार दे रही ₹20,000, ऐसे करें आवेदन

error: कॉपी नहीं, शेयर करें