spot_img

दलाल के घर चल रहा था CO ऑफिस, सरकारी कागजात, लैपटॉप, कैश बरामद, सीओ को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ

spot_img
- Advertisement -

पटना के बिहटा से भ्रष्टाचार की बड़ी खबर है जहां  एक निजी मकान में अवैध रूप से अंचल कार्यालय चल रहा था। संबंधित कार्य वहां निबटाएं जा रहे थे वह भी एक दलाल की ओर से।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसका भंडाफोड़ तब हुआ जब गुप्त सूचना के आधार पर दानापुर एसडीएम और एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान मकान से कई सरकारी दस्तावेज और अन्य सामान बरामद हुए हैं। इसके बाद लगातार पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर के सबसे बड़े अस्पताल की हद दर्जे की लापरवाही! गंभीर मरीज को बिना जांच रेफर कर दिया

जानकारी के अनुसार, वैसे भी पूर्व से बिहटा अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार की बातें पुरानी हो चुकी है क्योंकि यहां भ्रष्टाचार के कई खिस्से चरम पर रहे हैं। पैसे के लालच में अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ताजा मामला बिहटा अंचल कार्यालय अंतर्गत आया है। यहां दाखिल-खारिज के नाम पर फर्जीवाड़ा का खेल सामने आया है। यहां अंचल कार्यालय कथित एक दलाल के घर पर चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, बिहटा प्रखंड के लई गांवों में कई सालों से चल रहे मिनी अंचल कार्यालय का भंडाफोड़ होने से महकमा में खलबली मची है। बताया जा रहा है कि बिहटा प्रखंड के लई गांव में कई सालों से मिनी अंचल कार्यालय संचालित था।

अंचल बिहटा के सीओ के डोंगल के अवैध इस्तेमाल की गुप्त सूचना पर दानापुर एसडीओ जितेंद्र कुमार सिंह व एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी। लई गांव में हुई छापेमारी के दौरान बिहटा अंचल का दलाल उदय कुमार डोंगल लेकर फरार हो गया। उसके घर से भारी मात्रा में अंचल कार्यालय के सरकारी दस्तावेज के साथ दाखिल-खारिज के कागजात मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ी खबर! आपके होटल-रेस्तरां के लिए LPG पर से हटा बैन, अब मिलेगी राहत

इस मामले में बिहटी सीओ कन्हैया लाल को हिरासत में अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान लई से बरामद कागजात व लैपटॉप में सीओ के डोंगल के इस्तेमाल सहित अन्य सवाल किया गया लेकिन उन्होंने सही जवाब नहीं दिया। पढ़िए पूरी खबर

इसका खुलासा बिहटा के लई गांव में दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह व एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में छापेमारी में हुआ है। गौरतलब है कि बिहटा के लई स्थित टोला पर छापेमारी कर उदय कुमार के घर से कई सरकारी राजस्व की कागजात सहित लैपटॉप, डोंगल एवं नगद रुपया बरामद किया गया है।

दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जो कागजात अंचल कार्यालय में गुप्त तरीके से रखा जाना चाहिए था, वह छापेमारी के दौरान बरामद किए गए हैं। साथ हीं फर्जी कार्यालय से मिले लैपटॉप में अंचला अधिकारी का डोंगल इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा कई ऐसे कागजात भी मिले हैं जो अंचल कार्यालय तक ही रहने चाहिए। इस मामले में अंचल कार्यालय राजस्व कर्मचारी की भी संलिप्तता की जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:  केला किसानों की किस्मत बदली! ड्रिप और फर्टिगेशन से हुई पैसों की बारिश, आप भी जानें

इसकी एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा, ताकि इस मामले में कार्रवाई कर सकें। दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि एक युवक को भी नामजद करते हुए थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसमें कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि प्रशासन को चकमा देकर उदय भाग निकलने में सफल हो गया। उदय कुमार बिहटा अंचल का कथित दलाल है। इस मामले में सीओ की मिलीभगत से रुपये की उगाही की भी जांच कराई जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct