spot_img

दारोगा का कॉलर पकड़ महिला सिपाही बोली–तुम वर्दी में हो, तो मैं भी वर्दी में हूं, जूता से मारेंगे…मेरा पावर कम मत समझो

spot_img
- Advertisement -

बिहार पुलिस फिर एकबार चर्चा में है। ताजा मामला कैमूर का है, जहां जहां होमगार्ड की जवान महिला पुलिस यातायात प्रभारी का कॉलर खींच लिया। कहा, तुम वर्दी में हो, तो मैं भी वर्दी में हूं, जूता से मारेंगे…मेरा पावर कम मत समझो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। महिला जवान ट्रैफिक प्रभारी को जूता निकालकर मारने की बात कहती है। वायरल वीडियो भभुआ स्थित यातायात कार्यालय का है।

- Advertisement -

वीडियो में एक महिला होमगार्ड किसी बात को लेकर यातायात प्रभारी का कॉलर पकड़कर खींचते हुए दिखाई देती है। महिला कर्मी का कहना है कि यातायात प्रभारी ने उसे थप्पड़ मारा है। वीडियो में महिला होमगार्ड, यातायात प्रभारी को जूता निकालकर पीटने की बात करते हुए दिखाई देती है।

- Advertisement -

वायरल होने वाला वीडियो दो दिन पुराना है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश कर दिए हैं। वायरल वीडियो में दिखने वाली लेडी होमगार्ड का नाम दीपशिखा और ट्रैफिक इंचार्ज विज्यानंद पाठक हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samrat Cabinet Meeting: बिहार को सौगात! अब गया से बैंकॉक सीधी उड़ानें, कैबिनेट ने 13 अहम फैसलों पर लगाई मुहर

पुलिस के दो कर्मी के बीच हाथापाई और तीखी बहस का वीडियो कैमूर से सामने आया है। इसमें महिला पुलिसकर्मी, यातायात प्रभारी का कॉलर खींचते हुए देखी जा रही हैं। महिला कर्मी का कहना है कि प्रभारी ने उनको थप्पड़ मारा है। महिला होमगार्ड में तैनात है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है जो यातायात कार्यालय भभुआ का है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी अपने यातायात के प्रभारी को जूता निकालकर पीटने की बात कर रही हैं।

वीडियो में महिला पुलिसकर्मी यातायात प्रभारी विज्यानंद पाठक का कॉलर पकड़ी हुई है और पीटने का उनके ऊपर आरोप लगा रही है। महिला पुलिसकर्मी अपने यातायात के प्रभारी को जूता निकालकर पीटने की बात कहते हुए भी सुनी जा रही है।

वह बार-बार चिल्ला कर कह रही है कि तुम वर्दी में हो, तुम्हारे पास पावर है तो मैं भी वर्दी में हूं, मेरे पास भी पावर है, कम मत समझो। महिला सिपाही यातायात थाना भभुआ में तैनात होमगार्ड की जवान दीपशिखा बताई जा रही हैं। देखा जाए तो ये कोई पहला मामला नहीं है जिसमें पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है।

इसके कुछ दिन पहले ही यातायात की दो महिला सिपाही द्वारा जेपी चौक पर एक बुजुर्ग शिक्षक की डंडे से ताबड़तोड़ पिटाई की गई थी। इस मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिला पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। इस बार भी वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर एसपी ने जांच का आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar IPS Transfer बिहार में बड़ा IPS Transfer: 8 DSP और 5 IPS अधिकारियों का तबादला, नवगछिया SP भी बदले, देखें पूरी लिस्ट

बार-बार चिल्ला कर कह रही है कि तुम वर्दी में हो, तुम्हारे पास पावर है तो मैं भी वर्दी में हूं। मेरे पास में पावर है, कम मत समझो। महिला सिपाही यातायात थाना भभुआ में तैनात होमगार्ड के जवान दीपशिखा बताई जा रही है। ट्रैफिक प्रभारी ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दिया है। वीडियो के वायरल होने के बाद कैमूर एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में Solar Street Lights की अब होगी ऑनलाइन निगरानी, घर बैठे करें शिकायत

Solar Street Lights: बिहार सरकार ने गांवों को स्मार्ट बनाने की दिशा में एक...

Bihar Police Appointment बिहार पुलिस अपॉइंटमेंट: बड़हरा थाना को मिली नई महिला थानाध्यक्ष, आज संभालेंगी कमान

Bihar Police Appointment: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना को एक नई कमान मिलने वाली...

आज का राशिफल: गुरुवार, 21 मई को इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल: गुरुवार, 21 मई का दिन कुछ राशियों के लिए जहां तरक्की...

‘ मेरे भाई के साथ करती थी…’, होश में आते ही बोला Darbhanga में 4-4 खून करने वाला – बच्चों को लेकर भी कह...

Darbhanga Murder Case: बिहार के दरभंगा में पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या...