
Darbhanga Murder Case: बिहार के दरभंगा में पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। आरोपी पति संजीत दास ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के आरोपी संजीत दास ने होश में आने के बाद पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है। संजीत दास ने अपनी पत्नी फूल कुमारी दास पर अपने मौसेरे भाई विष्णु दास के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।
‘ भाई के साथ करती थी फोन पर बात’, मेरे साथ गद्दारी हो रही थी साहेब, इसलिए…
आरोपी का दावा है कि उसकी पत्नी उससे छिपकर विष्णु से फोन पर बात करती थी और पिछले तीन-चार महीने से उसके साथ ‘गद्दारी’ कर रही थी। संजीत ने यहां तक कहा कि उसकी पत्नी उसे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर देती थी, हालांकि उसने कभी विष्णु दास के साथ अपनी पत्नी को नहीं देखा। लेकिन उसे शक था कि दोनों के बीच अवैध संबंध चल रहा था। गांव और आसपास के लोगों ने भी उसे बताया था कि उसकी पत्नी विष्णु दास से फोन पर बात करती थी, जो पंजाब के एक मुर्गी फॉर्म में काम करता है और शादीशुदा होने के बावजूद उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है।
बच्चों को मारने का पछतावा – Darbhanga Murder Case
आरोपी संजीत दास ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन मुर्गियों को इंजेक्शन लगाने के बाद वह सोने कमरे में आया था। इसी दौरान पत्नी से विवाद हुआ और गुस्से में उसने लोहे के पाइप से पत्नी के सिर पर चार बार हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीनों मासूम बच्चों को भी मार डाला। संजीत ने यह भी बताया कि बच्चों की हत्या के बाद उसने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की, अपने सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। उसने कहा,
‘अब मुझे अपने किए पर पछतावा है। मुझे अपने बच्चों को नहीं मारना चाहिए था। मैंने कभी उन्हें मारा-पीटा नहीं था, लेकिन अचानक हुई इस घटना का मुझे दुख है।’
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
क्या थी वारदात की पृष्ठभूमि?
यह दिल दहला देने वाली वारदात 19 मई को दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव स्थित एक मुर्गी फॉर्म में सामने आई थी। आरोपी पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने संजीत दास को हिरासत में लेकर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया था।
संजीत दास ने होश में आने के बाद पुलिस को बताया कि उसकी शादी फूल कुमारी से करीब 10 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। वह पहले हरियाणा में खिड़की-दरवाजे बनाने का काम करता था, लेकिन अपनी पत्नी के कहने पर लगभग 20 दिन पहले पूरे परिवार के साथ दरभंगा के मुर्गी फॉर्म में काम करने आया था। उसके गांव के दो रिश्तेदार पहले से ही वहां काम कर रहे थे और मुर्गी फॉर्म के मालिक ने उन्हें रहने के लिए एक कमरा भी दिया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
इस जघन्य दरभंगा हत्याकांड से जुड़ी और देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







