spot_img

नौ दिनों से लापता हीरो शोरूम के फाइनेंस कर्मी की मिली बगीचे में सड़ी-गली लाश

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर से बड़ी खबर है जहां नौ दिनों पूर्व लापता हुए एक हीरो शोरूम में लोन फाइनेंस कर्मी भूडी थाना क्षेत्र निवासी अंजनी कुमार का शव आज संदिग्ध अवस्था में मिला है। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। फाइनेंस कर्मी अंजनी सोलह मार्च से ही लापता थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार अंजनी हीरो शोरूम में लोन फाइनेंस कर्मी के रूप में काम करता था। 16 मार्च को भी वो अपने घर से काम पर ही जाने के लिए निकला था पर फिर वापस घर नहीं लौटा। उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तब युवक का बैग शो रूम के सामने वाले दुकान में मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

उसका मोटरसाइकिल भी शोरूम के पास से बरामद किया गया। लेकिन युवक का कुछ भी पता ना चला। जबकि आज उसका शव बडेर बगीचा से बरामद हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

स्थानीय लोगों ने युवक के शव को बडेर बगीचा के किनारे गंगा नदी के पास पड़ा हुआ पाया। उनलोगों ने बताया के युवक का शव क्षत-विक्षत स्थिति में था। स्थानीय लोगों ने देखा कि युवक के पैंट में एक मोबाइल फोन है। लोगों ने इस फोन के जरिए कॉल कर युवक के परिजनों को सूचित किया।

यह भी पढ़ें:  ' 845 अवैध घर होंगे धराशायी...' भागलपुर एयरपोर्ट से जल्द उड़ेंगे विमान, इन घरों पर होगा एक्शन, जानिए

बताया जाता है कि बडेर बगीचा के किनारे गंगा नदी के पास स्थानीय लोग गए थे। तभी हम लोगों ने एक अनजान शव को देखा। दिखने में पूरा शव काफी क्षत-विक्षत स्थिति में था। उसके फुल पैंट के पॉकेट में मोबाइल देखकर लोग उसके परिजनों को फोन करने ही वाले थे कि दूसरी तरफ से परिजनों का फोन आ गया।

बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस परीक्षा में बड़ा खेल! ब्लूटूथ से नकल करते 7 लोग दबोचे गए| बहन दे रहीं थी Exam भाई निकला नकलची !

Bihar Police Exam Cheating: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली का खुलासा हुआ है। दरभंगा में विभिन्न केंद्रों से ब्लूटूथ और वॉकी-टॉकी के साथ 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamCheating

भीषण गर्मी का कहर: बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा, 30 जून तक स्कूल बंद, DM का आदेश

Patna News: पटना में भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश#PatnaNews,#BiharHeatwave,#SchoolClosed

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान, दरभंगा से एक गर्व की खबर सामने आई है। 70वीं BPSC परीक्षा में 116वीं रैंक हासिल कर बिहार पुलिस सेवा (DSP) पद पर चयनित हुईं सीमा कुमारी ने पूरे मिथ#DarbhangaNews,#BPSCSUccess,#SeemaKumariDSP

Bhagalpur News: सरकारी काम में बाधा डालना पड़ा भारी! जमीन विवाद में हंगामाई शख्स को सबौर पुलिस ने भेजा जेल

Sabour News: भागलपुर के सबौर अंचल कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया, जिससे सरकारी काम बाधित हुआ। सबौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंगामा क#SabourNews,#BhagalpurPolice,#LandDispute